Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

खादी ग्रामोद्योग भर्ती के 12,878 पदों पर आवेदन शुरू

खादी विकास अधिकारी के लिए मास्टर डिग्री, जबकि खादी निरीक्षक और फील्ड अधिकारी के लिए स्नातक या निर्धारित संबंधित डिप्लोमा की योग्यता मांगी गई है

Published: 10:00am, 28 Oct 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। खादी रिफॉर्म एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम (KRDP) के तहत ग्रुप बी और ग्रुप सी के 12,878 पदों पर भर्ती की जानकारी सामने आई है। उपलब्ध विवरण के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक को अलग-अलग पदों पर मौका दिया गया है।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत खादी विकास अधिकारी, खादी निरीक्षक, लेखा अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, फील्ड अधिकारी, कार्यकारी (खादी), कार्यकारी (ग्रामोद्योग), पर्यवेक्षक ग्रेड III, कनिष्ठ सहायक, ग्रामोद्योग कार्यकर्ता, निम्न श्रेणी लिपिक, चालक और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद शामिल हैं।

खादी विकास अधिकारी के लिए मास्टर डिग्री, जबकि खादी निरीक्षक और फील्ड अधिकारी के लिए स्नातक या निर्धारित संबंधित डिप्लोमा की योग्यता मांगी गई है। लेखा अधिकारी के लिए बीकॉम या एमकॉम और तकनीकी अधिकारी के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक जरूरी है। कनिष्ठ सहायक और निम्न श्रेणी लिपिक के लिए 12वीं पास के साथ निर्धारित टाइपिंग गति और कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक है। चालक के लिए 10वीं पास, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और तीन वर्ष का अनुभव मांगा गया है। एमटीएस पद के लिए 10वीं या आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा और वेतन

उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लागू नियमों के अनुसार पात्र सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 45 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

पद के अनुसार वेतनमान अलग-अलग है। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक के निर्धारित पे स्केल वाले पदों पर नियुक्ति मिल सकती है।

आवेदन और चयन प्रक्रिया

आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 26 से 30 नवंबर तक निर्धारित है, जबकि फॉर्म में सुधार 2 से 4 दिसंबर 2026 तक किया जा सकेगा। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा से होगा। कनिष्ठ सहायक और निम्न श्रेणी लिपिक के लिए टाइपिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

आवेदन का तरीका

खादी ग्रामोद्योग भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट krdp.org.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर ‘Apply Online Now’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ‘New Registration’ पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरनी होगी और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

पंजीकरण के बाद ‘Already Registered’ विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज और अन्य विवरण दर्ज करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

YuvaSahakar Desk