देशभर की सहकारी संस्थाओं ने 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाना शुरू किया है। इस वर्ष की थीम “Probity for Prosperity”रखी गई है, जिसका उद्देश्य संस्थागत कामकाज में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है।
सहकारिता मंत्रालय, NAFED और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) ने अपने-अपने स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए हैं। 26 अक्टूबर को नई दिल्ली के अटल अक्षय ऊर्जा भवन में सहकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (CRCS) शिव पाल सिंह की अध्यक्षता में निवारक सतर्कता पर कार्यशाला और संवेदनशीलता सत्र आयोजित किया गया।
सत्र में Central Civil Services (Conduct) Rules, 1964आचरण मानक, हितों के टकराव, पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में अतिरिक्त सचिव पंकज कुमार बंसल, निदेशक डॉ. मुकेश कुमार और मंत्रालय तथा CRCS कार्यालय के अन्य अधिकारी शामिल हुए।
NAFED में मुख्य सतर्कता अधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को Integrity Pledge दिलाई। कर्मचारियों ने पेशेवर दायित्वों में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक आचरण बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
वहीं, NCDC ने गुरुग्राम स्थित LINAC के माध्यम से सप्ताह की शुरुआत की। LINAC-NCDC के महानिदेशक मनोज कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सहकारी क्षेत्र के तेजी से विस्तार को देखते हुए मजबूत आंतरिक नियंत्रण, पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया और जिम्मेदार वित्तीय प्रबंधन को संस्थागत विश्वास बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


