Trending News

भारत का सबसे सफल चेज, न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में चार विकेट से हराया तिरुक्कुरल की सीख के साथ सजेगा 28 नवंबर से काशी तमिल संगमम 2026, 1,400 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, 13 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन बिहार में नई सहकारिता नीति 2026 के तहत स्थानीय उत्पादों और जीआई टैग वाले उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल देशभर में 55,500 से अधिक पैक्स बने कॉमन सर्विस सेंटर, ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, आधार और टिकट बुकिंग सहित 300 से ज्यादा डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कॉसमॉस को-ऑपरेटिव बैंक की प्रॉपर्टी मॉर्गेज लोन सुविधा, महिलाओं के लिए 9.15% और अन्य ग्राहकों के लिए 9.25% से शुरू ब्याज दर भारत का सबसे सफल चेज, न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में चार विकेट से हराया तिरुक्कुरल की सीख के साथ सजेगा 28 नवंबर से काशी तमिल संगमम 2026, 1,400 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, 13 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन बिहार में नई सहकारिता नीति 2026 के तहत स्थानीय उत्पादों और जीआई टैग वाले उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल देशभर में 55,500 से अधिक पैक्स बने कॉमन सर्विस सेंटर, ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, आधार और टिकट बुकिंग सहित 300 से ज्यादा डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कॉसमॉस को-ऑपरेटिव बैंक की प्रॉपर्टी मॉर्गेज लोन सुविधा, महिलाओं के लिए 9.15% और अन्य ग्राहकों के लिए 9.25% से शुरू ब्याज दर

दिल्ली विश्वविद्यालय 20 नवंबर को आयोजित करेगा 103वां दीक्षांत समारोह

दिल्ली विश्वविद्यालय 20 नवंबर 2026 को अपना 103वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा, इस बार विश्वविद्यालय डिग्री वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रहा है

Published: 07:00am, 24 Oct 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय 20 नवंबर 2026 को अपना 103वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। इस बार विश्वविद्यालय डिग्री वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रहा है। पहली बार छात्रों को उसी कैलेंडर वर्ष में डिग्री प्रदान की जाएगी, जिस वर्ष वे अपना पाठ्यक्रम पूरा करेंगे।

विश्वविद्यालय के अनुसार यह निर्णय छात्रों की उच्च शिक्षा और रोजगार से जुड़ी जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया है। विशेष रूप से विदेश में उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करने वाले या स्नातक के बाद नौकरी तलाश रहे छात्रों के लिए समय पर डिग्री प्रमाणपत्र मिलना महत्वपूर्ण होता है।

कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह के अनुसार नई व्यवस्था छात्रों को प्रवेश, भर्ती और दस्तावेज सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं में सुविधा देगी। डिग्री मिलने में देरी के कारण कई छात्रों को आगे की पढ़ाई या नौकरी के आवेदन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दीक्षांत समारोह 20 नवंबर 2026 को  दिल्ली विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित होगा। इस अवसर पर 85,231 स्नातक छात्रों और 7,235 स्नातकोत्तर छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 400 से अधिक पीएचडी शोधार्थियों को भी उपाधियां दी जाएंगी।

शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 163 छात्रों को स्वर्ण पदक, एक छात्र को रजत पदक और 34 छात्रों को अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। नई व्यवस्था से दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को डिग्री समय पर मिलने के साथ आगे की पढ़ाई और करियर अवसरों में अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Jitendra