Trending News

NCDFI के निदेशक बने अशोकभाई चौधरी, दूधसागर डेयरी बोर्ड ने किया सम्मानित अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल लद्दाख बना भारत का पहला पूर्ण जैविक केंद्र शासित प्रदेश यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह NCDFI के निदेशक बने अशोकभाई चौधरी, दूधसागर डेयरी बोर्ड ने किया सम्मानित अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल लद्दाख बना भारत का पहला पूर्ण जैविक केंद्र शासित प्रदेश यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह

वैश्विक सहयोग से कृषि अनुसंधान मजबूत करने की दिशा में NAAS की पहल

राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (NAAS), नई दिल्ली ने अमेरिका के डेस मोइनेस में 20 से 22 अक्टूबर 2026 तक आयोजित World Food Prize Foundation के 2026 Norman E. Borlaug International Dialogue में भारत की कृषि अनुसंधान क्षमता और वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रस्तुत किया

Published: 14:28pm, 26 Oct 2026

राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (NAAS), नई दिल्ली ने अमेरिका के डेस मोइनेस में 20 से 22 अक्टूबर 2026 तक आयोजित World Food Prize Foundation के 2026 Norman E. Borlaug International Dialogue में भारत की कृषि अनुसंधान क्षमता और वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Before Hunger Wins” रही।

NAAS की भागीदारी में कृषि अनुसंधान प्रकाशनों की प्रदर्शनी, Global Youth Institute में भारतीय छात्रों की भागीदारी, कृषि उच्च शिक्षा पर विशेष राउंडटेबल और अमेरिका की Council for Agricultural Science and Technology के साथ समझौता शामिल रहा।

NAAS-YUVA चयन अभियान से चुने गए भारत के सात स्कूली छात्रों ने Global Youth Institute में खाद्य सुरक्षा से जुड़े अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इनमें अमीना नजरीन ए.एस. ने 500 अमेरिकी डॉलर का GYI Award जीता।

विशेष राउंडटेबल में NAAS अध्यक्ष और ICAR महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट ने कृषि उच्च शिक्षा में वैश्विक साझेदारी, उद्योग-अकादमिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय ज्ञान विनिमय बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा को केवल उत्पादन केंद्रित दृष्टिकोण से आगे बढ़ाकर समग्र agri-food system और value-chain मॉडल से जोड़ना आवश्यक है।

NAAS और CAST के बीच हुए MoU का उद्देश्य कृषि अनुसंधान, क्षमता निर्माण और ज्ञान साझा करने में सहयोग बढ़ाना है। NAAS ने इस वैश्विक भागीदारी के माध्यम से युवा प्रतिभा, वैज्ञानिक सहयोग और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Jitendra