Trending News

Zomato-Swiggy को टक्कर देने उतरेगी फ्लिपकार्ट, ‘Eat-in by Minutes’ नाम से शुरू हो सकती है सर्विस, कम कमीशन से ग्राहकों को सस्ता खाना मिलने की उम्मीद, अक्टूबर 2026 के आखिर तक लॉन्चिंग की तैयारी सहकारी बीज क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए BBSSL को किसानों का आधार प्रमाणीकरण करने की मिली अनुमति NAFCUB निदेशक सुनील देओरा निर्विरोध मराठवाड़ा अर्बन बैंक्स कोऑपरेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित जम्मू-कश्मीर: उधमपुर बस हादसे में दो लोगों की मौत, 14 घायल भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (FTA) लागू हुआ एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर Zomato-Swiggy को टक्कर देने उतरेगी फ्लिपकार्ट, ‘Eat-in by Minutes’ नाम से शुरू हो सकती है सर्विस, कम कमीशन से ग्राहकों को सस्ता खाना मिलने की उम्मीद, अक्टूबर 2026 के आखिर तक लॉन्चिंग की तैयारी सहकारी बीज क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए BBSSL को किसानों का आधार प्रमाणीकरण करने की मिली अनुमति NAFCUB निदेशक सुनील देओरा निर्विरोध मराठवाड़ा अर्बन बैंक्स कोऑपरेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित जम्मू-कश्मीर: उधमपुर बस हादसे में दो लोगों की मौत, 14 घायल भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (FTA) लागू हुआ एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर

भारत के सामने मजबूत न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने की मुश्किल चुनौती

भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती न्यूजीलैंड पहुंचने के महज दो दिन बाद वहां के नम मौसम के मुताबिक जहां गेंद काफी स्विंग और सीम होती है, खुद को वहां की स्थितियों के मुताबिक ढाले बिना उसके खिलाफ खेलना होगा। एक दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड में खेले पिछले आठ टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में एक में भी 200 रन नहीं बने हैं।

श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम के सामने मजबूत मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदम अलग मौसम में क्राइस्टचर्च में पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज के पहले मैच में बृहस्पतिवार को जीत के साथ आगाज करने की मुश्किल चुनौती है। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा व इशान किशन के तूफानी अर्द्ध शतकों और जसप्रीत बुमराह द्वारा चटकाए तीन विकेटों की बदौलत भारत ने टिम सिरफिट के अर्द्ब शतक व कप्तान मिचेल सेंटनर की तेज पारी के बावजूद न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में मार्च में आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में इसी साल के मार्च में  96 रन से करारी शिकस्त दे खिताब जीतने के साथ और उससे ठीक पहले जनवरी में उससे पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज 4-1 से जीती थी।

भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती न्यूजीलैंड पहुंचने के महज दो दिन बाद वहां के नम मौसम के मुताबिक जहां गेंद काफी स्विंग और सीम होती है, खुद को वहां की स्थितियों के मुताबिक ढाले बिना उसके खिलाफ खेलना होगा। एक दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड में खेले पिछले आठ टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में एक में भी 200 रन नहीं बने हैं। यह मैच क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) के स्थानीय समय के मुताबिक रात आठ बजे से शुरू होगा तो पिच पर गेंद खासी स्विंग और मूव हो जाती है। रात में ओस के चलते गेंद को ग्रिप करने और स्विंग कराने में कुछ दिक्कत आई तो फिर बल्लेबाज जरूर इसका पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे।

श्रेयस अय्यर ने टी20 क्रिकेट विश्व कप के सूर्य कुमार यादव से भारत की कप्तानी संभालने का आगाज मेजबान आयरलैंड से उसके घर में टी20 सीरीज 0-2 से हार से किया था। तब भी भारतीय टीम बिना किसी तैयारी के आयरलैंड के खिलाफ खेलने उतरी और इसीलिए वह उसके हाथों क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार कोई सीरीज हारी थी। न्यूजीलैंड की स्विंग और सीम की मुफीद पिचों पर अभिषेक शर्मा,संजू सैमसन और इशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों से सज्जित भारत के शीर्ष क्रम खासतौर पर पहले बल्लेबाजी में जोश के साथ होश से भी बल्लेबाजी करनी होगी। न्यूजीलैंड के दौरे पर खुद कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा  मध्यक्रम के जैसे जोश के साथ होश का संगम कहे जाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम हो सकती है।

कार्यभार प्रबंधन के चलते अपनी गेंदबाजी के ब्रह्मास्त्र तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिए और अभी भी चोट से उबरने में जुटे गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांडया की गैरमौजूदगी में स्विंग और सीम की माकूल पिचों पर फिन एलन, टिम सिरफिट, ग्लेन फिलिप्स , डैरल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल जैसे न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाजो पर लगाम लगाना सबसे  बड़ी चुनौती होगा। चार बरस बाद टीम में वापसी करने वाले स्विंग के अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के न्यूजीलैंड में अपनी गेंदबाजी के लिए मुफीद मौसम के चलते इस टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में भारत के तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों से पहले जसप्रीत बुमराह और हार्दिक की गैर मौजूदगी में ही मेहमान मेहमान वेस्ट इंडीज के कप्तान शे होप की खासतौर पर पहले बल्लेबाजी पॉवरप्ले में ही दे दनादन के चलते उससे दो दो से बराबर खेलने पर मजबूर होना पड़ा था।

न्यूजीलैंड के कप्तान बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर ने इस टी 20  अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज से ठीक पहले एकदम ठीक कहा है कि भुवनेश्वर को न्यूजीलैड की स्थिति बहुत रास आएंगी। भुवनेश्वर कुमार का  टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे कामयाब गेंदबाजों में एक उन्हीं की तरह गेंद को स्विंग कराने में माहिर बाएं हाथ के अर्शदीप सिंह व सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी और शिवम दुबे ने साथ निभाया है तो फिर फिन एलन, टिम सिरफिट, ग्लेन फिलिप्स , डैरल मिचले को सस्ते में आउट कर दिया तो फिर न्यूजीलैंड के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करना या फिर बड़े स्कोर का बचाव करना बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

न्यूजीलैंड की टीम  भारत को उसके घर में टेस्ट और वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज में हाल ही हराने का कारनामा करने वाली दुनिया की गिनी चुनीं टीमों में से एक है।  भारत से अहमदाबाद में आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में हारने के बाद न्यूजीलैंड पहली बार किसी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में पूरी मजबूत टीम के साथ उतरेगा। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड को अपने कई धुरंधर क्रिकेटर उसे दुनिया की अलग अलग टी 20 लीग मे खेलने के कारण उपलब्ध नहीं थे। इस साल टी 20 विश्व कप फाइनल में भारत के खिलाफ अर्द्ध शतक जड़ने के बाद फिन एलन पहली बार न्यूजीलैंड के लिए कोई टी 20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेलेंगे।
भारत और एशियाई स्थितियों में उसके अक्षर पटेल और नवोदित नमन धीर व वाशिंगटन सुंदर जैसे स्पिन ऑलराउंडर कामयाब रहे थे लेकिन न्यूजीलैंड में सीम गेंदबाजों ऑलराउंडर की भूमिका अहम रह सकती है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह के साथ सीम गेंदबाजी ऑलरांउडर नीतिश रेड्डी और शिवम दुबे की भूमिका खासी अहम रह सकती है। भारत के लिए बड़ा सवाल यह रह रहेगा कि क्या वह केवल एक स्पिनर अक्षर पटेल के साथ भरोसा  कर क्या मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बाहर रख कर पांच तेज और स्विंग गेंदबाजों के  साथ उतरेगा।

भुवी जानते हैं टी 20 क्रिकेट में दबदबा बनाना

भुवी (भुवनेश्वर) के आने से हमारी टीम को गेंदबाजी में जरूरी अनुभव मिल गया जिसकी हमें कमी अखर रही थी क्योंकि आईपीएल के बाद हमारे पास कई नए गेंदबाज थे। आप यदि भुवी के बीते दो बरस का करियर ग्राफ देखे तो उन्होंने आरसीबी को बतौर गेंदबाज आईपीएल भी जिताई और वह जानते हैं कि टी 20 क्रिकेट में किस तरह अपना दबदबा बनाना है। -श्रेयस अय्यर, भारत के कप्तान

भुवी को रास आएंगी न्यूजीलैंड की स्थितियां

मेरा मानना है भारत के अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवी (भुवनेश्वर कुमार) को न्यूजीलैंड की स्थितियां बहुत रास आएंगी। यदि पिच में जरा सी भी मददगार रही तो फिर भुवी उसका जरूर लाभ उठा सकते हैं। यहां तक की भारत की सपाट पिचों पर भी गेंद को स्विंग कराने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में हमारी टीम के लिए खास तौर पर नई गेंद से भुवी का सामना करना बड़ी चुनौती होगा। मेरे कहने का मतलब यह है कि भारत की स्थितियों में इन दिनों गेंदबाजी करना बड़ी चुनौती है। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच हाल ही की टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में जब हम यह देखते हैं कि जीत के लिए वेस्ट इंडीज ने 250 रन का लक्ष्य भी हासिल कर लिया तो ऐसे में कौन गेंदबाजी करना चाहेगा? मुझे लगता है कि भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड की स्थितियां कहीं ज्यादा रास आएंगी।  जहां तक वैभव सूर्यवंशी की बात और यदि वह इस टी 20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में यदि हमारे खिलाफ खेलते हैं तो बेशक हमारे पास उनके लिए कुछ योजनाएं हैं। भारत बेशक सपाट पिचों पर बहुत खतरनाक टीम साबित हो सकती है। मेरा मानना है कि हेगले ओवल (क्राइस्टचर्च) का लंबा मैदान बृहस्पतिवार को गेंदबाजों को जरूर कुछ राहत देगा। सबसे पहले तो दोनों ही टीमें स्थितियों का जायजा लेना चाहेंगी। यदि पिच गेंदबाजों के लिए कुछ मददगार रही तो ऐसे में बल्लेबाजों के लिए मैदान पर उतरते ही दे दना करना मुश्किल हो जाएगा। हम जानते हैं कि भारत यह दिखा चुका की सपाट पिचों पर वह पिचों पर बहुत खतरनाक टीम साबित हो सकती हे।  पिच यदि धीमी रही तो फिर हमें भारत की रन रफ्तार धीमी रखने की राह तलाशनी होगी, क्योंकि सपाट पिचों और छोटे मैदानों पर भारतीय टीम बेहतरीन है।’ -मिचेल सेंटनर, न्यूजीलैंड के कप्तान।
पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय : भारत बनाम न्यूजीलैंड (क्राइस्टचर्च, दोपहर साढ़े 12 बजे, भारतीय समयानुसार)।

YuvaSahakar Team