Trending News

सहकार भारती के संस्थापक सतीश मराठे को वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) का पार्ट टाइम सदस्य नियुक्त किया गया सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक और जेसीबी इंडिया के बीच समझौता, मशीनरी खरीदने के लिए ग्राहकों को मिलेगी आसान फाइनेंसिंग सुविधा जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने छात्रों की मांगों और शिकायतों पर विचार करने के लिए सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया मोना-निषाद और सौम्या-रिंकू ने जीता स्वर्ण, एथलेटिक्स में 3 गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में भारत को अब तक 11 पदक सहकार भारती के संस्थापक सतीश मराठे को वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) का पार्ट टाइम सदस्य नियुक्त किया गया सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक और जेसीबी इंडिया के बीच समझौता, मशीनरी खरीदने के लिए ग्राहकों को मिलेगी आसान फाइनेंसिंग सुविधा जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने छात्रों की मांगों और शिकायतों पर विचार करने के लिए सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया मोना-निषाद और सौम्या-रिंकू ने जीता स्वर्ण, एथलेटिक्स में 3 गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में भारत को अब तक 11 पदक

NIFTEE 2027: निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2027 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के 100 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और पेन-पेपर मोड में आयोजित होगी

Published: 12:51pm, 19 Oct 2026

फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) की प्रवेश परीक्षा NIFTEE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से निफ्ट के अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG), निफ्ट लेटरल एंट्री, आर्टिजन्स और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता शर्तों की जांच करने की सलाह दी गई है।

NIFTEE 2027: आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

जारी जानकारी के अनुसार नियमित आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 है। इसके बाद उम्मीदवार 21 नवंबर तक 5,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 22 नवंबर को खुलेगी और 25 नवंबर 2026 को बंद हो जाएगी।

प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2027 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के 100 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और पेन-पेपर मोड में आयोजित होगी।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

NIFTEE 2027 के लिए ओपन, ओपन-EWS और OBC-NCL श्रेणी के उम्मीदवारों को एक प्रोग्राम के लिए 2,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST और PwD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। दो प्रोग्राम के लिए आवेदन करने पर ओपन, ओपन-EWS और OBC-NCL उम्मीदवारों को 3,000 रुपये, जबकि SC, ST और PwD उम्मीदवारों को 750 रुपये जमा करने होंगे।

कब जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड?

एनटीए के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना यानी एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप 21 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी। वहीं, उम्मीदवार 4 जनवरी 2027 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाएं।
  • NIFTEE 2027 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

YuvaSahakar Desk