Trending News

सहकार भारती के संस्थापक सतीश मराठे को वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) का पार्ट टाइम सदस्य नियुक्त किया गया सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक और जेसीबी इंडिया के बीच समझौता, मशीनरी खरीदने के लिए ग्राहकों को मिलेगी आसान फाइनेंसिंग सुविधा जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने छात्रों की मांगों और शिकायतों पर विचार करने के लिए सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया मोना-निषाद और सौम्या-रिंकू ने जीता स्वर्ण, एथलेटिक्स में 3 गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में भारत को अब तक 11 पदक सहकार भारती के संस्थापक सतीश मराठे को वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) का पार्ट टाइम सदस्य नियुक्त किया गया सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक और जेसीबी इंडिया के बीच समझौता, मशीनरी खरीदने के लिए ग्राहकों को मिलेगी आसान फाइनेंसिंग सुविधा जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने छात्रों की मांगों और शिकायतों पर विचार करने के लिए सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया मोना-निषाद और सौम्या-रिंकू ने जीता स्वर्ण, एथलेटिक्स में 3 गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में भारत को अब तक 11 पदक

सतीश मराठे बने FSIB के पार्ट टाइम सदस्य

इसके अलावा, केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुभाष चंद्र लाल दास को FSIB का पार्ट टाइम अध्यक्ष नियुक्त करने की मंजूरी दी है

Published: 11:03am, 19 Oct 2026

केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (ACC) ने वरिष्ठ सहकारी नेता और सहकार भारती के संस्थापक सतीश मराठे को वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) का पार्ट टाइम सदस्य नियुक्त करने की मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति को सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सतीश मराठे की नियुक्ति पूर्व बैंकरों की श्रेणी में की गई है। इसी श्रेणी में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व प्रबंध निदेशक अरिजीत बसु को भी सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व कार्यकारी निदेशक रामनाथन सुब्रमणियन को पूर्व नियामकों की श्रेणी में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुभाष चंद्र लाल दास को FSIB का पार्ट टाइम अध्यक्ष नियुक्त करने की मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तारीख से तीन वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा।

सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में मराठे का अनुभव होगा अहम

सतीश मराठे लंबे समय से भारत के सहकारी आंदोलन से जुड़े रहे हैं। सहकार भारती के संस्थापक के रूप में उन्होंने देशभर में सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने और सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को बढ़ावा देने से जुड़ी विभिन्न पहलों में भूमिका निभाई है।

FSIB में उनकी नियुक्ति से सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के अनुभव को संस्थान के कामकाज में स्थान मिलेगा। उनकी विशेषज्ञता सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों में वरिष्ठ पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन और सिफारिश की प्रक्रिया में उपयोगी हो सकती है।

क्या है वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB)?

वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (Financial Services Institutions Bureau) भारत सरकार द्वारा स्थापित एक स्वायत्त निकाय है। इसका प्रमुख कार्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, वित्तीय संस्थानों और बीमा कंपनियों में वरिष्ठ नेतृत्व पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश करना है।

इसमें प्रबंध निदेशक (MD) और कार्यकारी निदेशक (ED) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। FSIB की चयन और सिफारिश प्रक्रिया का उद्देश्य इन संस्थानों में नेतृत्व संबंधी नियुक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों की पहचान करना है।

YuvaSahakar Desk