Trending News

शुभमन गिल और शेफाली शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनें बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार को सस्पेंड कर दिया उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 108 पदों पर मौका यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 32,679 आरक्षियों का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेह एयरपोर्ट के नए पैसेंजर टर्मिनल का उद्घाटन किया शुभमन गिल और शेफाली शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनें बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार को सस्पेंड कर दिया उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 108 पदों पर मौका यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 32,679 आरक्षियों का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेह एयरपोर्ट के नए पैसेंजर टर्मिनल का उद्घाटन किया

RRB NTPC UG भर्ती 2026: 1,688 पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरु

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है

Published: 11:51am, 15 Oct 2026

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026-27 के तहत कुल 1,688 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अधिसूचना संख्या CEN 07/2026 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती के तहत कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के पदों को भरा जाएगा।

चार श्रेणियों में होंगी नियुक्तियां

RRB NTPC UG भर्ती में कुल 1,688 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700 पद, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200 पद, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600 पद और ट्रेन्स क्लर्क के 188 पद शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

भर्ती का नोटिफिकेशन 14 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 है। आवेदन शुल्क 15 नवंबर 2026 तक जमा किया जा सकेगा। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 16 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। भर्ती परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए अंकों और टाइपिंग कौशल से जुड़ी अतिरिक्त शर्तें लागू हो सकती हैं। इसलिए आवेदन से पहले विस्तृत अधिसूचना पढ़ना जरूरी है।

उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यक श्रेणियों के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। CBT-1 परीक्षा में शामिल होने के बाद नियमानुसार शुल्क का कुछ हिस्सा वापस किया जाएगा। सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 400 रुपये, जबकि निर्धारित रियायती श्रेणियों को 250 रुपये रिफंड मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर NTPC UG भर्ती का आवेदन लिंक खोलें। नए उम्मीदवार के रूप में पंजीकरण करने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके निर्धारित शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी और पंजीकरण विवरण सुरक्षित रख लें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि अवश्य करें।

YuvaSahakar Desk