Trending News

राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष PM मोदी ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शामिल होंगे राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष PM मोदी ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शामिल होंगे

India Post GDS भर्ती 2026: पहली मेरिट लिस्ट जारी, 27 अक्टूबर तक कराना होगा दस्तावेजों का सत्यापन

दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को शैक्षणिक अंकपत्र, पहचान पत्र और जन्मतिथि प्रमाण प्रस्तुत करना होगा

Published: 12:02pm, 13 Oct 2026

भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। संचार मंत्रालय के डाक विभाग की ओर से जारी इस सूची में विभिन्न सर्किलों की मेरिट लिस्ट शामिल है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में नाम शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 27 अक्टूबर तक संबंधित मंडलीय कार्यालय में पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर में ग्रामीण डाक सेवक के कुल 23,757 पदों को भरा जाना है। इनमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए सभी जरूरी दस्तावेज मूल रूप में साथ ले जाने होंगे। साथ ही प्रत्येक दस्तावेज की दो-दो सेट स्वप्रमाणित फोटोकॉपी भी जमा करने के लिए तैयार रखनी होगी।

दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को शैक्षणिक अंकपत्र, पहचान पत्र और जन्मतिथि प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को लागू होने पर जाति प्रमाणपत्र देना होगा। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), दिव्यांगजन (PwBD) और ट्रांसजेंडर श्रेणी से संबंधित प्रमाणपत्र, जहां लागू हों, साथ रखना जरूरी है। अभ्यर्थियों के लिए सरकारी अस्पताल, सरकारी डिस्पेंसरी, सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या अन्य पात्र सरकारी चिकित्सा संस्थान के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल प्रमाणपत्र भी अनिवार्य बताया गया है।

अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, गोवा और नागालैंड में नियुक्ति के लिए संबंधित स्थानीय या जनजातीय बोली अथवा भाषा का ज्ञान प्रमाणित करने वाला सक्षम प्राधिकारी का प्रमाणपत्र भी आवश्यक हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन और भर्ती नियमों के अनुसार दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

जीडीएस सूचना पुस्तिका के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन के बाद अस्थायी नियुक्ति प्रस्ताव मिलने से 30 दिनों के भीतर उम्मीदवारों को नियुक्ति-पूर्व औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसमें निर्धारित तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करना और आवश्यक आवास की व्यवस्था करना शामिल है। तय समय में औपचारिकताएं पूरी नहीं करने या प्रक्रिया पूरी होने के बाद पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में उम्मीदवारी तत्काल रद्द की जा सकती है। ऐसी स्थिति में पद अगले पात्र अभ्यर्थी को दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देश ध्यान से पढ़ें और निर्धारित समयसीमा का पालन करें।

YuvaSahakar Desk

Recent Post