सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के 21 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को सबसे पहले ITBP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखना भी जरूरी होगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी और पूर्व सैनिक (एक्स-सर्विसमैन) श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल (स्किल) टेस्ट, विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) शामिल होगी। चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, शारीरिक मानकों और अन्य सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के 21 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को सबसे पहले ITBP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखना भी जरूरी होगा।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी और पूर्व सैनिक (एक्स-सर्विसमैन) श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल (स्किल) टेस्ट, विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) शामिल होगी।
चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, शारीरिक मानकों और अन्य सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।


