Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के 3477 पदों पर 8 अक्तूबर से आवेदन

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी

Published: 13:33pm, 21 Sep 2026

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट भर्ती के लिए CEN No. 06/2026 का सांकेतिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए सभी रेलवे भर्ती बोर्ड के अंतर्गत कुल 3477 संभावित पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के तहत स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में विभिन्न गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों का वेतन स्तर लेवल-5 और लेवल-6 होगा। पदवार रिक्तियों, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी पूरी भर्ती अधिसूचना जारी होने के बाद स्पष्ट होगी। भर्ती का विज्ञापन संख्या CEN No. 06/2026 है और आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से किया जा सकेगा।

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री होना जरूरी होगा। हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यकताएं अलग हो सकती हैं। इनकी विस्तृत जानकारी आरआरबी की ओर से जारी होने वाली विस्तृत अधिसूचना में दी जाएगी।

आयु सीमा की बात करें तो आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

अभ्यर्थियों के लिए आधार से जुड़ी जानकारी भी महत्वपूर्ण है। आवेदन करने से पहले उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि 10वीं कक्षा के प्रमाण पत्र में दर्ज विवरण से मेल खाते हों। आवेदन प्रक्रिया के दौरान आधार का सत्यापन किया जाएगा। आधार सत्यापन नहीं होने की स्थिति में भर्ती के अलग-अलग चरणों में अतिरिक्त जांच की जा सकती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले अपनी फोटो और बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट रखने की सलाह दी गई है।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। इसमें पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1), दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2), संबंधित पद के लिए लागू होने पर कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा या टाइपिंग कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल होंगे। किस पद के लिए कौन-सी परीक्षा लागू होगी, इसकी पूरी जानकारी विस्तृत भर्ती अधिसूचना में दी जाएगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएसएम और महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत भर्ती अधिसूचना में दी गई पात्रता, पदवार रिक्तियों, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

YuvaSahakar Desk

Recent Post