Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

राशन कार्ड E-KYC: बढ़ गई तारीख, इस बार चूके तो नहीं मिलेगा सस्ता राशन

केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी (E-KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया है। अभी भी लाखों लाभार्थियों ने अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है जिसे देखते हुए सरकार ने इसकी अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। अगर इस बार ई-केवाईसी से चूक गए तो ऐसे लाभार्थियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली केंद्रों से सस्ता राशन नहीं मिलेगा।

Published: 08:00am, 23 Jan 2025

केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी (E-KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया है। अभी भी लाखों लाभार्थियों ने अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है जिसे देखते हुए सरकार ने इसकी अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। अगर इस बार ई-केवाईसी से चूक गए तो ऐसे लाभार्थियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली केंद्रों से सस्ता राशन नहीं मिलेगा।

राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2024 थी जिसे भारत सरकार ने बढ़ाकर 31 मार्च, 2025 कर दिया है। देश के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों के लिए खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सस्ता राशन दिया जाता है। इसके तहत उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से गेहूं, चावल, दाल, चीनी इत्यादि का वितरण किया जाता है। इसके लिए राशन कार्ड होना जरूरी है। मगर इसमें फर्जीवाड़ा भी बहुत होता है। इसी फर्जीवाड़े को रोकने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने वालों को अंतिम तारीख के बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से सस्ता राशन नहीं मिलेगा। साथ ही उन्हें इस योजना के लिए अपात्र घोषित कर दिया जाएगा।

इस प्रक्रिया में राशन कार्ड धारकों और राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों को बायोमेट्रिक अंगूठे के माध्यम से राशन कार्ड को अपने आधार कार्ड (Adhar Card) से लिंक करना होगा ताकि सरकार को यह जानकारी मिल सके कि एक राशन कार्ड पर कितने लोग लाभ ले रहे हैं और इस योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है या नहीं। ई-केवाईसी से सरकार यह भी सुनिश्चित करती है कि कोई भी व्यक्ति एक से अधिक राशन कार्ड का उपयोग न कर सके। यह प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से आसान और सुरक्षित है, लेकिन इसे समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है।

ऐसे करें राशन कार्ड eKYC

राशन कार्ड ई-केवाईसी कराने के लिए राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों को निकटतम जन वितरण प्रणाली केंद्र में जाना होगा और ePOS मशीन के माध्यम से अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक करवाना होगा। संबंधित अधिकारी द्वारा ओटीपी सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी। अगर आपने ई-केवाईसी करवा लिया है और जानना चाहते हैं कि ई-केवाईसी हुई है या नहीं, तो इसके लिए “मेरा राशन ऐप” का उपयोग कर सकते हैं। इससे आप ऑनलाइन राशन कार्ड ई-केवाईसी स्टेटस चेक कर सकते हैं।

YuvaSahakar Team