Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

रोजगार बाजार को तत्काल बढ़ावा देने की जरूरतः रघुराम राजन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत में बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर बहुत अच्छा काम करने के लिए मोदी सरकार की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि आगामी बजट में नौकरी के बाजार को बढ़ावा देने के लिए कुछ ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Published: 16:04pm, 21 Jan 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत में बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर बहुत अच्छा काम करने के लिए मोदी सरकार की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि आगामी बजट में नौकरी के बाजार को बढ़ावा देने के लिए कुछ ठोस कदम उठाए जाएंगे। स्विटजरलैंड की राजधानी दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक में उन्होंने कहा कि नौकरी बाजार को तत्काल बढ़ावा देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन उपभोग को बढ़ावा देने के लिए दूसरा प्रमुख स्तंभ नौकरी बाजार है। नौकरी बाजार को बढ़ावा देने की तत्काल आवश्यकता है। अगले कुछ दिनों में केंद्रीय बजट आने वाला है। उम्मीद है कि हम उसमें इस संबंध में कुछ देखेंगे। राजन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 6 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है जो वास्तव में बहुत अच्छा है, लेकिन जब हम प्रति व्यक्ति आंकड़ों को देखते हैं, तो इसे और अधिक तेजी से बढ़ने की जरूरत है।

बैठक में अमेरिकी डॉलर पर आयोजित एक सत्र में उन्होंने रुपये की कमजोरी और डॉलर की मजबूती पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का 85 रुपये के स्तर तक गिरना किसी घरेलू कारक की बजाय अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के कारण अधिक है। उन्होंने कहा कि यदि आप एक उभरते बाजार में हैं, तो आप वास्तव में डॉलर को लेकर चिंतित हैं। कई उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंकों को डॉलर के मुकाबले अपनी मुद्राओं में गिरावट को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, लेकिन मुद्दा यह है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि यह उनकी गलती नहीं है।

YuvaSahakar Team

Recent Post