Trending News

पीएम मोदी का मेगा शो में Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्र आज संभालेंगे कार्यभार, पहले करेंगे रामलला के दर्शन देश के सबसे स्‍वच्‍छ हवा वाले शहरों में लखनऊ नंबर-1 पर, इंदौर को छोड़ा पीछे सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग पश्चिम बंगाल की 2 खाली सीटों नंदीग्राम-रेजिनगर पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव का ऐलान पीएम मोदी का मेगा शो में Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्र आज संभालेंगे कार्यभार, पहले करेंगे रामलला के दर्शन देश के सबसे स्‍वच्‍छ हवा वाले शहरों में लखनऊ नंबर-1 पर, इंदौर को छोड़ा पीछे सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग पश्चिम बंगाल की 2 खाली सीटों नंदीग्राम-रेजिनगर पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव का ऐलान

RRB Group D प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी, 15 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

RRB ने स्पष्ट किया है कि 15 सितंबर की अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी

Published: 11:41am, 08 Sep 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 09/2025 के तहत विभिन्न लेवल-1 पदों के लिए आयोजित ग्रुप D परीक्षा की आंसर की 2026 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की, अपनी रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और प्रश्नपत्र देख सकते हैं।

जारी की गई आंसर की प्रोविजनल है और उम्मीदवार इसमें दिए गए किसी उत्तर से असहमत होने पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए RRB ने ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है। उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक संबंधित क्षेत्रीय RRB पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

उम्मीदवार आंसर की की मदद से अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 50 रुपये प्रति प्रश्न की फीस निर्धारित की गई है। यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो निर्धारित नियमों के अनुसार आपत्ति शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद “CEN 09/2025 Answer Key, Response, Raising Objections” लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। इसके बाद जिस प्रश्न और उत्तर को चुनौती देनी है, उसका चयन कर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। शुल्क का भुगतान करने के बाद उम्मीदवार अपनी आपत्ति सबमिट कर सकते हैं।

RRB ने स्पष्ट किया है कि 15 सितंबर की अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कर दें।

बता दें कि RRB Group D परीक्षा 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 22,195 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही आरआरबी की ओर से रिजल्ट की घोषणा आंसर-की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात की जाएगी। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

YuvaSahakar Desk