Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

FMGE 2026 के लिए पात्रता प्रमाणपत्र आवेदन 1 सितंबर से शुरू

विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) ने FMGE 2026 स्क्रीनिंग टेस्ट से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है

Foreign Medical Graduates Can Apply for FMGE 2026 Eligibility Certificate Until September 30


Published: 09:00am, 01 Sep 2026

विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) ने FMGE 2026 स्क्रीनिंग टेस्ट से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग ने पात्रता प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीखें घोषित कर दी हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, पात्र उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे से*ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 शाम 6 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

FMGE यानी Foreign Medical Graduate Examination उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण स्क्रीनिंग टेस्ट है, जिन्होंने विदेश से मेडिकल डिग्री हासिल की है और भारत में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करना चाहते हैं। पात्रता प्रमाणपत्र यह पुष्टि करता है कि संबंधित उम्मीदवार ने विदेश के मेडिकल संस्थान में प्रवेश लेने से पहले भारत में निर्धारित शैक्षणिक और NEET-UG संबंधी पात्रता शर्तों को पूरा किया था।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी बेहद सावधानी से भरनी होगी। नाम, जन्मतिथि, पासपोर्ट विवरण और विदेशी विश्वविद्यालय की जानकारी मूल दस्तावेजों के अनुरूप होनी चाहिए। इसके साथ ही सक्रिय मोबाइल नंबर और नियमित रूप से उपयोग होने वाली ईमेल आईडी दर्ज करना जरूरी है, ताकि आयोग की ओर से भेजी जाने वाली सूचनाएं समय पर मिल सकें।

एनएमसी ने उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों और दस्तावेजों की दोबारा जांच करने की सलाह दी है। किसी भी गलती या कमी को समय रहते सुधारना जरूरी होगा।

अंतिम तारीख के करीब पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए पात्र छात्रों के लिए बेहतर होगा कि वे 1 से 30 सितंबर की आवेदन विंडो के शुरुआती दिनों में ही प्रक्रिया पूरी कर लें।

Jitendra