Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

डोनाल्ड ट्रंप आज संभालेंगे अमेरिका की कमान, लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ

डोनाल्ड ट्रंप आज (20 जनवरी) अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल बिल्डिंग के रोटुंडा में आयोजित होगा। लंबे समय बाद ऐसा हो रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति खुले मैदान की जगह बंद जगह पर शपथ लेने वाले है। अमेरिका में जारी भीषण ठंड की वजह से यह फैसला किया गया है। भारत की ओर से इस समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे।

Published: 12:54pm, 20 Jan 2025

डोनाल्ड ट्रंप आज (20 जनवरी) अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल बिल्डिंग के रोटुंडा में आयोजित होगा। लंबे समय बाद ऐसा हो रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति खुले मैदान की जगह बंद जगह पर शपथ लेने वाले है। अमेरिका में जारी भीषण ठंड की वजह से यह फैसला किया गया है। भारत की ओर से इस समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे। ट्रंप दूसरी बार यह पद संभालने जा रहे हैं। इससे पहले वह 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में काम कर चुके हैं।

माना जा रहा है कि पदभार ग्रहण करने के बाद पहले ही दिन वह एक्शन मोड में नजर आएंगे। व्हाइट हाउस पहुंचते ही पहले दिन 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। इन आदेशों का उद्देश्य उनके चुनावी वादों को पूरा करना है। ट्रंप ने अवैध शरणार्थियों को देश से बाहर निकालने का वादा भी किया है।

शपथ ग्रहण समारोह में विश्व की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति देखने को मिलेगी। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा, अमेरिका के सभी जीवित पूर्व राष्ट्रपति- बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा भी इस ऐतिहासिक आयोजन में शिरकत करेंगे। तकनीकी क्षेत्र के दिग्गजों में एलॉन मस्क, जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग जैसे नाम भी इस समारोह में शामिल होने वाले हैं।

राष्ट्रपति पद संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे की योजना बना रहे हैं। यह यात्रा इस वर्ष अप्रैल और दिसंबर के बीच होने की संभावना है।

YuvaSahakar Team

Recent Post