Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

नीदरलैंड महिला हॉकी विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना से भिड़ेगा

माल्टा के गोल से नीदरलैंड ने सेमीफाइनल में बेल्जियम को दी शिकस्त, जूलिटा के गोल से अर्जेंटीना की ऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल में जीत

एम्सतलवीन (नीदरलैंड)

स्ट्राइकर फ्रेडरिक माल्टा के इकलौते गोल से ओलंपिक और मौजूदा विश्व चैंपियन नीदरलैंड ने बृहस्पतिवार को  अपने यूरोपीय पड़ोसी बेल्जियम को यहां 16 वे एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के बेहद संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल में 1-0 से हरा दिया। नीदरलैंड ने यहां वेगनर स्टेडियम में अपनी ‘ऑरेंज आर्मी’ को हौसलाअफजाई  के लिए जीत तोहफे में दी। नीदरलैंड ने पूल डी में तीन जीत के साथ शीर्ष पर रहने के दूसरे चरण में स्थान बनाने के बाद पूल एफ में भी दोनों मैच जीत के साथ  बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल जीतने के साथ यहां जीत के ’छक्के‘ के साथ फाइनल में स्थान बना दिया। मौजूद चैंपियन नीदरलैंड फाइनल में अब यहीं शनिवार को दो बार चैंपियन रही पिछली उपविजेता अर्जेंटीना से भिड़ेगी। अर्जेंटीना की टीम सातवीं बार फाइनल में पहुंची है।

वहीं जूलिटा यांकूनस के चौथे व आखिर क्वॉर्टर में  आठवें व आखिरी पेनल्टी कॉर्नर पर दागे इकलौते गोल से पिछली उपविजेता अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया पर दूसरे सेमीफाइनल में    बृहस्पतिवार देर रात बेलफियूज हॉकी सेंटर, वावर (बेल्जियम) में 1-0 से जीत दर्ज की। अर्जेंटीना ने आठ में से एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जबकि ऑस्ट्रेलिया कुल मिले तीन में से एक भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल पाई। नीदरलैंड ने  2022 में अर्जेंटीना की महिला टीम को फाइनल में 3-1 से हराया था।

कुल नौ बार और पिछले लगातार तीन बार की चैंपियन और चार बार की उपविजेता नीदरलैंड की टीम कुल 14 वीं और लगातार आठवीं बार फाइनल में पहुंची है। नीदरलैंड को भले ही मैच में मात्र दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन उसने मात्र एक गोल से जीतने के बाद बताया कि बढ़त हासिल करने के बाद उसे बरकरार कैसे रखा जाता है। बेल्जियम को मैच में कुल चार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन इन चारों पर कप्तान चार्लोट एंजेलबर्ट के फ्लिक को नीदरलैंड की रशर रोजा फियरिंग ने रोक कर बेकार किया।

जूज बर्ग , माल्टा फ्रेडरिक जैसी स्ट्राइकर ने आक्रामक मिडफील्डर लूना फॉकी  पियन सैंडर्स द्वारा दोनों से बराबर गेंद पर बेल्जियम के किले पर बराबर गेंद बढ़ाई लेकिन बेल्जियम की रक्षापंक्ति मे लिजा मॉरिस हेलन ब्राजउर ने बराबर उन्हें बराबर अपनी डी के बाहर पहले क्वॉर्टर में रोका। बेल्जियम को पहले क्वॉर्टर में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन इन पर चार्लोट एंजेलबर्ट के ड्रैग फ्लिक को नीदरलैंड की गोलरक्षक एनी वीननडल ने रोक कर बेकार किया।यान डी वार्ड ने बाएं से डी के भीतर शॉट जमाया और इस पर मैच के 28वें मिनट में  फ्रेडरिक माल्टा ने डी के भीतर संभाल तेज शॉट जमा गोल का नीदरलैंड का खाता खोला। नीदरलैंड को दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से पहला तब मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर जब बेल्जियम की स्टेफनी वानडेन बोरी ने  गलत ढंग से रोका लेकिन यह बेकार गया। नीदरलैंड की टीम हाफटाइम तक 1-0 से आगे थी।

बेल्जियम ने  तीसरे क्वॉर्टर में मैच का तीसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन यह बेकार गया।  फ्रेडरिक माल्टा को गलत ढंग से रोकने पर मच के 52 वें मिनट में दूसरा पेनलटी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर यिबी येनसन का निशाना लक्ष्य चूक गया। लिसा मॉरिस बीच मैदान से गेंद बाएं से डी में घुसी फामके वानहील की ओर बढ़ाई और उन्होंने तेज वॉली जमा  गेंद मेंडाल लेकिन शॉट लेने से पहले ही गेंद उनके पैर पर लग गई थी और अंपायर ने यह गोल अमान्य कर दिया

YuvaSahakar Desk