Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: खराब मौसम के चलते PE&MT परीक्षा स्थगित

इस संबंध में डीसीपी (भर्ती), दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक स्थगन नोटिस जारी किया है

Published: 10:00am, 28 Aug 2026

दिल्ली पुलिस भर्ती शाखा ने खराब मौसम के कारण दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती 2025 के तहत आयोजित होने वाली फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में डीसीपी (भर्ती), दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक स्थगन नोटिस जारी किया है।

भर्ती शाखा के अनुसार 24 और 25 अगस्त 2026 को निर्धारित PE&MT अब आयोजित नहीं किया जाएगा। इन दोनों तिथियों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार करना होगा। फिलहाल भर्ती प्राधिकरण ने नई तारीखों की घोषणा नहीं की है और बताया है कि जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी कर नई तिथियां घोषित की जाएंगी।

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह स्थगन केवल 24 और 25 अगस्त 2026 के PE&MT तक सीमित है। कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती प्रक्रिया के अन्य सभी चरण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे और उनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि PE&MT चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें अभ्यर्थियों की शारीरिक फिटनेस, सहनशक्ति और निर्धारित शारीरिक मापदंडों की जांच की जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नई परीक्षा तिथियों और आगे की जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस भर्ती शाखा की आधिकारिक अधिसूचनाओं पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

YuvaSahakar Desk