Trending News

स्वतंत्रता दिवस 2026: पुलिस समेत विभिन्न सेवाओं के 1057 कर्मियों को वीरता व सेवा पदक चमोली टनल हादसा: अभी भी सुरंग में फंसे 3 मजदूर, 19 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी नोएडा में शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, एक शख्स की मौत मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन घंटे भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन को सस्पेंड किया प.बंगाल में TMC के अप्रूव किए सभी OBC सर्टिफिकेट रद्द स्वतंत्रता दिवस 2026: पुलिस समेत विभिन्न सेवाओं के 1057 कर्मियों को वीरता व सेवा पदक चमोली टनल हादसा: अभी भी सुरंग में फंसे 3 मजदूर, 19 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी नोएडा में शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, एक शख्स की मौत मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन घंटे भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन को सस्पेंड किया प.बंगाल में TMC के अप्रूव किए सभी OBC सर्टिफिकेट रद्द

भारत टैक्सी से जुड़े 8.48 लाख ड्राइवर और 44.27 लाख ग्राहक, रोजाना 11 हजार से ज्यादा राइड

राज्यसभा में लिखित जवाब में अमित शाह ने बताया कि भारत टैक्सी का संचालन सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) द्वारा किया जा रहा है

Published: 10:00am, 16 Aug 2026

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि सहकारी मॉडल पर आधारित मोबिलिटी प्लेटफॉर्म भारत टैक्सी से अब तक 8.48 लाख ड्राइवर और 44.27 लाख ग्राहक जुड़ चुके हैं। प्लेटफॉर्म के माध्यम से रोजाना औसतन 11,106 राइड संचालित की जा रही हैं।

राज्यसभा में लिखित जवाब में अमित शाह ने बताया कि भारत टैक्सी का संचालन सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल यह सेवा दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में उपलब्ध है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में इसका विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

4 अगस्त 2026 तक भारत टैक्सी के जरिए ड्राइवरों, जिन्हें ‘सारथी’ कहा जाता है, ने कुल 83.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। औसत दैनिक राइड के मामले में दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे है, जहां प्रतिदिन 5,574 राइड दर्ज की गईं। इसके बाद गुजरात में 3,817, पुणे में 632, जयपुर में 372, लखनऊ में 324, मुंबई में 197 और चंडीगढ़ में 190 दैनिक राइड दर्ज की गईं।

अमित शाह ने कहा कि भारत टैक्सी का अन्य शहरों और राज्यों में विस्तार परिचालन की तैयारी, उपलब्ध सारथियों की संख्या, वैधानिक आवश्यकताओं तथा राज्य सरकारों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ समन्वय के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भारत टैक्सी ने पश्चिम बंगाल सरकार के साथ ‘यात्री साथी’ के सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) भी किया है। इसके तहत ड्राइवरों का पंजीकरण, सहकारी संस्था की सदस्यता, ड्राइवर कल्याण और जन जागरूकता से जुड़े कार्यों में सहयोग किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk