Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

यूपी छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू, कक्षा 9 से लेकर UG-PG तक के छात्र ऐसे करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति योजना का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

UP Scholarship 2026-27


Published: 14:07pm, 11 Aug 2026

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति योजना का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए UP Scholarship 2026-27 की आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। छात्र निर्धारित तारीखों के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।

विभाग ने 20 जुलाई 2026 को छात्रवृत्ति से संबंधित दो सरकारी आदेश जारी किए थे। इनमें पहला आदेश प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक इंटरमीडिएट छात्रवृत्ति के लिए है, जबकि दूसरा आदेश स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई और अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति से संबंधित है।

UP Scholarship 2026-27 की महत्वपूर्ण तारीखें

कक्षा 10 और 12 के पुराने छात्र 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक Renewal आवेदन कर सकते हैं। वहीं कक्षा 9 और 11 के नए छात्रों के लिए Fresh Registration की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 है।

दशमोत्तर छात्रवृत्ति के तहत UG, PG, डिप्लोमा और ITI के Renewal छात्र 15 सितंबर से 15 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। नए छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर 2026 तय की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी और किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए। सामान्य, OBC, SC, ST और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र आवेदन कर सकते हैं। छात्र के नाम से बैंक खाता होना भी जरूरी है।

UP Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?

छात्र आधिकारिक छात्रवृत्ति पोर्टल के Student सेक्शन में जाकर Fresh या Renewal विकल्प चुनें। इसके बाद व्यक्तिगत, शैक्षिक और बैंक संबंधी जानकारी भरें। आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अंकपत्र और बैंक विवरण जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट संबंधित स्कूल, कॉलेज या संस्थान में जमा करें।

Jitendra