Trending News

अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI

Weather updates: दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, येलो अलर्ट जारी, ओले भी गिरेंगे

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात और गुरुवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश से जहां प्रदूषण में कमी आई है, वहीं ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश और ओले गिरने का अनुमान लगाया है। इसे देखते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Published: 11:50am, 16 Jan 2025

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात और गुरुवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश से जहां प्रदूषण में कमी आई है, वहीं ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश और ओले गिरने का अनुमान लगाया है। इसे देखते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से इन दिनों कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, जबकि पहलगाम का तापमान -8.4 डिग्री दर्ज किया है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है जहां शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में और बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई मैदानी राज्यों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे, कम दृश्यता और हल्की बारिश के साथ हुई। इस कारण 29 से ज्यादा ट्रेनें और कुछ उड़ानें देरी से चल रही हैं। IMD के अनुसार, दिन में भी रुक-रुक कर हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान है। घने कोहरे की स्थिति शुक्रवार सुबह को भी जारी रहने का अनुमान है। इससे पहले 15 जनवरी को भी दिल्ली में घने से दृश्यता का स्तर शून्य से 100 मीटर रहा था। इस कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 500 उड़ानें देरी से संचालित हुईं और 24 उड़ानें रद्द की गईं। इससे ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई।

YuvaSahakar Team