Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

कोहरे से कराही दिल्ली, 100 से ज्यादा फ्लाइट और दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट

मकर संक्राति के दिन अच्छी धूप खिलने के बाद बुधवार को एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर को घने कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया। इसकी वजह से सुबह 10 बजे तक दृश्यता लगभग शून्य रही जिस कारण दिल्ली से उड़ने वाली 100 फ्लाइट और 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर भारत का अधिकांश हिस्सा इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। देश के 21 राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं।

Published: 11:30am, 15 Jan 2025

मकर संक्राति के दिन अच्छी धूप खिलने के बाद बुधवार को एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर को घने कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया। इसकी वजह से सुबह 10 बजे तक दृश्यता लगभग शून्य रही जिस कारण दिल्ली से उड़ने वाली 100 फ्लाइट और 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर भारत का अधिकांश हिस्सा इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। देश के 21 राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का असर अपने चरम पर जा पहुंचा है। तापमान में भारी गिरावट और दृश्यता कम होने के कारण जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इस कारण पाला पड़ रहा है जो आलू की फसल के लिए काफी नुकसानदेह है। तापमान में गिरावट के साथ हवाएं चलने से शीतलहर का असर तेज हो गया। पंजाब और हरियाणा में भी ठंड बढ़ गई है। चंडीगढ़ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 16-19 जनवरी के बीच उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे ठंड और बढ़ सकती है।

बढ़ती ठंड और घने कोहरे की वजह से रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। फ्लाइट और ट्रेनें देरी से चलने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि कोहरे और ठंड का यह कहर अभी जारी रहेगा। इससे राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल कम ही है।

YuvaSahakar Team