Trending News

राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष PM मोदी ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शामिल होंगे राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष PM मोदी ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शामिल होंगे

UP डीएलएड आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 3 अगस्त तक करें अप्लाई

इस वर्ष उत्तर प्रदेश के डीएलएड कॉलेजों में कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश होगा

Published: 11:21am, 30 Jul 2026

उत्तर प्रदेश में डीएलएड (DElEd) प्रशिक्षण 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 3 अगस्त कर दी गई है। आवेदन शुल्क 4 अगस्त तक जमा किया जा सकेगा, जबकि भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट 5 अगस्त 2026 तक निकाला जा सकता है।

केवल ऑनलाइन होंगे आवेदन

डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 9 जून 2026 को डीएलएड प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अधिसूचना जारी की थी।

2.39 लाख से अधिक सीटों पर होगा प्रवेश

इस वर्ष उत्तर प्रदेश के डीएलएड कॉलेजों में कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें सरकारी डायट (DIET) संस्थानों की 10,600 सीटें भी शामिल हैं। हालांकि  पहले निर्धारित अंतिम तिथि 11 जुलाई तक अपेक्षा से काफी कम आवेदन प्राप्त हुए थे। उस समय केवल 1,12,136 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जो कुल सीटों की तुलना में आधे से भी कम थे। इसी को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

शैक्षणिक योग्यता

डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम 40 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

YuvaSahakar Desk