Trending News

संसद का मानसून सत्र: एंटी पेपर लीक विधेयक पर आज होगी चर्चा असम में बाढ़ से 4.45 लाख लोग प्रभावित, अब तक 68 की मौत नीट विरोध प्रदर्शन: 26 जुलाई शाम 6 बजे तक दर्ज सभी एफ़आईआर वापस लेगी बिहार सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की ज्ञानेश्वरी यादव और अजय बाबू ने वेटलिफ़्टिंग में जीता सिल्वर मेडल CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड तो शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता ISSF वर्ल्ड कप 2026: ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल संसद का मानसून सत्र: एंटी पेपर लीक विधेयक पर आज होगी चर्चा असम में बाढ़ से 4.45 लाख लोग प्रभावित, अब तक 68 की मौत नीट विरोध प्रदर्शन: 26 जुलाई शाम 6 बजे तक दर्ज सभी एफ़आईआर वापस लेगी बिहार सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की ज्ञानेश्वरी यादव और अजय बाबू ने वेटलिफ़्टिंग में जीता सिल्वर मेडल CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड तो शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता ISSF वर्ल्ड कप 2026: ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

चयनित अभ्यर्थियों को श्रम विभाग की अधिसूचना के अनुसार 7,410 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा

Published: 10:52am, 28 Jul 2026

राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के 24,752 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती ‘राजस्थान कॉन्ट्रैक्टुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022’ के संशोधित प्रावधानों के तहत की जाएगी। विभाग के अनुसार भर्ती का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती देना और नगरीय क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

15 अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 28 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन एसएसओ पोर्टल के माध्यम से स्वयं या ई-मित्र एवं जन सुविधा केंद्रों की सहायता से किए जा सकेंगे।

आवेदन शुल्क और आयु सीमा

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एकबारीय पंजीयन (OTR) शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आरक्षित वर्ग और दिव्यांगजन के लिए यह शुल्क 400 रुपये रखा गया है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2027 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता नहीं, अनुभव अनिवार्य

इस भर्ती के लिए किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं रखी गई है। हालांकि अभ्यर्थी के पास राज्य के किसी नगरीय निकाय, संवेदक या अधिकृत संस्था के माध्यम से सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना आवश्यक होगा।

इतना मिलेगा मानदेय

चयनित अभ्यर्थियों को श्रम विभाग की अधिसूचना के अनुसार 7,410 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

सॉफ्टवेयर आधारित लॉटरी से होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह सॉफ्टवेयर आधारित लॉटरी प्रणाली के माध्यम से संपन्न की जाएगी। स्थानीय निकायों में कार्य का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक ही नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकेगा। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसके सभी आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और निकायवार रिक्तियों का विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post