Trending News

संसद का मानसून सत्र: एंटी पेपर लीक विधेयक पर आज होगी चर्चा असम में बाढ़ से 4.45 लाख लोग प्रभावित, अब तक 68 की मौत नीट विरोध प्रदर्शन: 26 जुलाई शाम 6 बजे तक दर्ज सभी एफ़आईआर वापस लेगी बिहार सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की ज्ञानेश्वरी यादव और अजय बाबू ने वेटलिफ़्टिंग में जीता सिल्वर मेडल CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड तो शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता ISSF वर्ल्ड कप 2026: ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल संसद का मानसून सत्र: एंटी पेपर लीक विधेयक पर आज होगी चर्चा असम में बाढ़ से 4.45 लाख लोग प्रभावित, अब तक 68 की मौत नीट विरोध प्रदर्शन: 26 जुलाई शाम 6 बजे तक दर्ज सभी एफ़आईआर वापस लेगी बिहार सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की ज्ञानेश्वरी यादव और अजय बाबू ने वेटलिफ़्टिंग में जीता सिल्वर मेडल CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड तो शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता ISSF वर्ल्ड कप 2026: ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल

झारखंड में 7299 सहायक आचार्य पदों पर निकली बंपर भर्ती, 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

कक्षा 1 से 5 के सहायक शिक्षक पदों के लिए अभ्यर्थी के पास 12वीं के साथ डीएलएड, बीएलएड या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होना आवश्यक है

Published: 10:00am, 28 Jul 2026

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी विद्यालयों में सहायक शिक्षक (पैरा टीचर) के 7,299 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने 22 जुलाई 2026 को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन शुल्क का भुगतान 1 सितंबर 2026 तक किया जा सकेगा, जबकि फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 5 से 7 सितंबर 2026 तक सुधार का अवसर भी मिलेगा।

कक्षा 1 से 5 के सहायक शिक्षक पदों के लिए अभ्यर्थी के पास 12वीं के साथ डीएलएड, बीएलएड या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार का JTET या CTET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। झारखंड के वे अभ्यर्थी जिन्होंने CTET या किसी अन्य राज्य की TET परीक्षा पास की है, वे भी आवेदन के पात्र होंगे।

कक्षा 6 से 8 के सहायक शिक्षक पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री के साथ बीएड या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण तथा JTET उत्तीर्ण होना जरूरी है। विज्ञान एवं गणित के पदों के लिए विज्ञान या इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि, सामाजिक विज्ञान पदों के लिए कला या सामाजिक विज्ञान विषय तथा भाषा शिक्षक पदों के लिए संबंधित भाषा में स्नातक डिग्री अनिवार्य होगी।

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, ईबीसी-1 और बीसी-2 पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 37 वर्ष तथा सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी-1 और बीसी-2 वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 38 वर्ष तय की गई है। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी अधिकतम 40 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती में 6,101 नियमित और 1,198 बैकलॉग पदों सहित कुल 7,299 रिक्तियां भरी जाएंगी। नियमित पदों में कक्षा 1 से 5 के प्रशिक्षित सहायक शिक्षक के 1,909 पद, कक्षा 6 से 8 के भाषा शिक्षक के 1,868 पद, सामाजिक विज्ञान शिक्षक के 660 पद तथा विज्ञान एवं गणित शिक्षक के 1,664 पद शामिल हैं। वहीं बैकलॉग रिक्तियों में कक्षा 1 से 5 के प्रशिक्षित सहायक शिक्षक के 847 पद, भाषा शिक्षक के 19 पद, सामाजिक विज्ञान के 248 पद और विज्ञान एवं गणित के 84 पद शामिल हैं।

आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी एवं अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

वेतनमान की बात करें तो कक्षा 1 से 5 के सहायक शिक्षक पद के लिए लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं कक्षा 6 से 8 के भाषा, सामाजिक विज्ञान तथा विज्ञान एवं गणित सहायक शिक्षक पदों के लिए लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक मासिक वेतन निर्धारित किया गया है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post