Trending News

विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोला सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोला सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल

UPSC Recruitment 2026: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 828 प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल पदों पर वैकेंसी

वाइस प्रिंसिपल पद के लिए भी मास्टर डिग्री और बी.एड. अनिवार्य है

Published: 13:33pm, 27 Jul 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के कुल 828 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 124 प्रिंसिपल और 704 वाइस प्रिंसिपल के पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

UPSC इस भर्ती के लिए 1 नवंबर 2026 को कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT) आयोजित करेगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी तारीख आयोग बाद में घोषित करेगा।

प्रिंसिपल पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मास्टर डिग्री और बी.एड. की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त स्कूल में वाइस प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) या ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के रूप में कम से कम 10 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए 53 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 55 वर्ष निर्धारित की गई है। पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

वाइस प्रिंसिपल पद के लिए भी मास्टर डिग्री और बी.एड. अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के रूप में दो वर्ष या ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के रूप में तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 40 वर्ष तय की गई है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और भर्ती परीक्षा तथा इंटरव्यू से जुड़ी सभी ताजा जानकारी के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

YuvaSahakar Desk