Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में कुल 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है

Published: 12:35pm, 24 Jul 2026

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में कुल 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग ने विभिन्न पदों के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं। भर्ती प्रक्रिया मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से पूरी की जाएगी। विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

स्वीकृत पदों में सबसे अधिक 7,500 पद आरक्षक सामान्य ड्यूटी के हैं। इसके अलावा आरक्षक चालक के 1,000, सहायक उपनिरीक्षक आशुलिपिक के 520, उपनिरीक्षक जिला पुलिस बल के 312, सूबेदार आशुलिपिक के 135 और सूबेदार के 81 पद शामिल हैं। विशेष सशस्त्र बल में उपनिरीक्षक के 69, अंगुल चिन्ह शाखा में 22, आयुध शाखा में 10, फोटो शाखा में नौ तथा क्यूडी शाखा में चार पदों पर भर्ती होगी।

ESB द्वारा जारी होने वाले विज्ञापन में आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नियम, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और शारीरिक दक्षता परीक्षा की जानकारी दी जाएगी।

राज्य सरकार का लक्ष्य मध्यप्रदेश पुलिस में लगभग 18 हजार पदों को भरना है। वर्तमान में 9,662 पदों को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि शेष पदों पर भी आगे स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इस भर्ती से पुलिस बल मजबूत होने के साथ हजारों युवाओं को सरकारी सेवा का अवसर मिलेगा।

Jitendra