Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में बनेगा भारत का पहला AI-पावर्ड पक्षी अभयारण्य

महाराष्ट्र सरकार मुंबई के ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो सैंक्चुअरी में भारत का पहला AI-पावर्ड पक्षी अभयारण्य विकसित करेगी। लगभग 45 करोड़ रुपये की इस परियोजना में पक्षियों की रियल टाइम ट्रैकिंग, प्रजातियों की स्वचालित पहचान और डिजिटल निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा।

Thane Creek Flamingo Sanctuary to Get AI-Based Bird Monitoring System


Published: 11:33am, 23 Jul 2026

महाराष्ट्र में भारत का पहला AI-पावर्ड पक्षी अभयारण्य विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार ने 21 जुलाई को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा करते हुए लगभग 45 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। यह परियोजना मुंबई स्थित ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो सैंक्चुअरी में विकसित की जाएगी। राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

परियोजना का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से पक्षियों के संरक्षण को मजबूत करना और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना है। लगभग 20.09 हेक्टेयर क्षेत्र में भारत का पहला AI आधारित पक्षी पहचान एवं निगरानी केंद्र स्थापित किया जाएगा। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पक्षियों की रियल टाइम ट्रैकिंग, प्रजातियों की पहचान, स्वचालित निगरानी, रिकॉर्डिंग और गतिविधियों का डिजिटल विश्लेषण किया जा सकेगा।

परियोजना के तहत मैंग्रोव नेचर ट्रेल, बर्ड वॉचिंग सेंटर, वॉच टावर, नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसके अलावा AI आधारित निगरानी प्रणाली से लैस इको-नेचर पार्क बनाए जाएंगे। सरकार का मानना है कि यह पहल जैव विविधता संरक्षण, वैज्ञानिक अध्ययन और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। यह मॉडल भविष्य में अन्य संरक्षित क्षेत्रों में तकनीक आधारित वन्यजीव प्रबंधन का उपयोगी उदाहरण बन सकता है।

Jitendra