Trending News

पेपर लीक पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, दोषियों के खिलाफ हुआ सख्त एक्शन सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद यूपीआई से जुड़े 55.49 करोड़ यूजर्स, वित्त वर्ष 2025-26 में ₹314.23 लाख करोड़ का लेनदेन सोनम वांगचुक को मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाएगा, HC का आदेश- इलाज के लिए डॉक्टर्स का पैनल बने असम में बाढ़ का कहर, 5 लोगों की मौत, 15 जिलों में 3.63 लाख लोग प्रभावित पेपर लीक पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, दोषियों के खिलाफ हुआ सख्त एक्शन सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद यूपीआई से जुड़े 55.49 करोड़ यूजर्स, वित्त वर्ष 2025-26 में ₹314.23 लाख करोड़ का लेनदेन सोनम वांगचुक को मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाएगा, HC का आदेश- इलाज के लिए डॉक्टर्स का पैनल बने असम में बाढ़ का कहर, 5 लोगों की मौत, 15 जिलों में 3.63 लाख लोग प्रभावित

जनजातीय क्षेत्रों में खुल रहे स्किल हब, 12.48 लाख से अधिक लोग वन धन केंद्रों से जुड़े

केंद्र सरकार जनजातीय क्षेत्रों में कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन के तहत देशभर में 4,172 वन धन विकास केंद्र स्वीकृत किए गए हैं

Over 12.48 Lakh Members Linked to Van Dhan Development Centres


Published: 10:00am, 21 Jul 2026

केंद्र सरकार जनजातीय क्षेत्रों में कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन योजना के तहत देशभर में 4,172 वन धन विकास केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, जिनसे 12,48,067 सदस्य जुड़े हैं। गुजरात के दाहोद में 20 वन धन विकास केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, जिनसे 5,900 लाभार्थियों को जोड़ा गया है।यह जानकारी कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी ने लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत देश के 15 राज्यों के 30 जनजातीय जिलों में 30 ट्राइबल स्किलिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं। इस अभियान में बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका से जुड़ी कमियों को दूर करने के लिए 17 मंत्रालयों और विभागों की 25 योजनाओं को समन्वित किया गया है।

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने 400 जवाहर नवोदय विद्यालयों और 200 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में कौशल प्रयोगशालाएं स्थापित करने की परियोजना भी लागू की है। इसके तहत चयनित विद्यालयों में 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाएं बनाई गईं और 1,200 कौशल शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत दाहोद लोकसभा क्षेत्र के दाहोद और महीसागर जिलों में 30 जून 2026 तक 2,351 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण या अभिमुखीकरण दिया गया। दाहोद जिले में परियोजना आधारित कौशल प्रशिक्षण के लिए छह प्रशिक्षण केंद्र मान्यता प्राप्त कर चुके हैं। यहां किसान ड्रोन ऑपरेटर, मेकअप आर्टिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन मेंटेनेंस, पारंपरिक जनजातीय कौशल और अन्य रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Jitendra