Trending News

पेपर लीक पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, दोषियों के खिलाफ हुआ सख्त एक्शन सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद यूपीआई से जुड़े 55.49 करोड़ यूजर्स, वित्त वर्ष 2025-26 में ₹314.23 लाख करोड़ का लेनदेन सोनम वांगचुक को मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाएगा, HC का आदेश- इलाज के लिए डॉक्टर्स का पैनल बने असम में बाढ़ का कहर, 5 लोगों की मौत, 15 जिलों में 3.63 लाख लोग प्रभावित पेपर लीक पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, दोषियों के खिलाफ हुआ सख्त एक्शन सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद यूपीआई से जुड़े 55.49 करोड़ यूजर्स, वित्त वर्ष 2025-26 में ₹314.23 लाख करोड़ का लेनदेन सोनम वांगचुक को मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाएगा, HC का आदेश- इलाज के लिए डॉक्टर्स का पैनल बने असम में बाढ़ का कहर, 5 लोगों की मौत, 15 जिलों में 3.63 लाख लोग प्रभावित

Union Bank में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, 21 जुलाई से आवेदन शुरू

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 395 अधिकारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती मैनेजर से लेकर डिप्टी जनरल मैनेजर स्तर तक विभिन्न जनरल बैंकिंग और स्पेशलिस्ट पदों के लिए होगी।

Applications for Union Bank Officer Recruitment Begin on July 21


Published: 17:17pm, 20 Jul 2026

बैंकिंग क्षेत्र में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2026-27 के भर्ती अभियान के तहत 395 अधिकारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती मैनेजर से लेकर डिप्टी जनरल मैनेजर स्तर तक विभिन्न जनरल बैंकिंग और स्पेशलिस्ट पदों के लिए होगी। इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है।

इस भर्ती के तहत मैनेजर (163 पद), सीनियर मैनेजर (153), चीफ मैनेजर (52), असिस्टेंट जनरल मैनेजर (20) और डिप्टी जनरल मैनेजर (7)पदों पर नियुक्तियां होंगी। चयनित अधिकारियों को पद के अनुसार लगभग 21 लाख रुपये से 47 लाख रुपये तक का वार्षिक सीटीसी मिलेगा। इसके अलावा डीए, विशेष भत्ता, आवास सुविधा, मेडिकल और एलएफसी जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता तथा पदानुसार बैंकिंग या विशेषज्ञता का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा पद के अनुसार 30 से 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। एससी/एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा (जहां लागू हो), समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होंगे। अंतिम चयन से पहले मेडिकल फिटनेस और बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि होगी तथा उन्हें बैंक में कम से कम तीन वर्ष सेवा देना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि से पहले नौकरी छोड़ने पर 2 लाख से 2.5 लाख रुपये तक का सेवा बांड लागू होगा। आवेदन शुल्क एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए 177 रुपये तथा सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1,180 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Jitendra