Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला बने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नए सचिव

समुद्री विज्ञान, आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली और महासागर संबंधी सेवाओं में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है

Published: 17:54pm, 17 Jul 2026

केंद्र सरकार ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) के सचिव पद पर समुद्री विज्ञान और सुनामी चेतावनी प्रणाली के विशेषज्ञ डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला की नियुक्ति की है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने उन्हें दो वर्ष के कार्यकाल के लिए इस पद पर नियुक्त किया है।

डॉ. तुम्माला वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित यूनेस्को (UNESCO) के इंटर-गवर्नमेंटल ओशनोग्राफिक कमीशन (IOC) के अंतर्गत इंडियन ओशन सुनामी वार्निंग एंड मिटिगेशन सिस्टम (IOTWMS) सचिवालय के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

उन्हें भारत की सुनामी चेतावनी अवसंरचना (Tsunami Warning Infrastructure) का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है। नवंबर 2024 में IOTWMS की जिम्मेदारी संभालने से पहले उन्होंने हैदराबाद स्थित भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) के निदेशक के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

समुद्री विज्ञान, आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली और महासागर संबंधी सेवाओं में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से मौसम पूर्वानुमान, महासागर विज्ञान, जलवायु अनुसंधान और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

YuvaSahakar Desk