Trending News

PM मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी नीट-यूजी का परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली सीट अलॉटमेंट जारी, पहले दिन 93 हजार छात्रों को मिला एडमिशन का मौका आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए छह हफ्ते PM मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी नीट-यूजी का परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली सीट अलॉटमेंट जारी, पहले दिन 93 हजार छात्रों को मिला एडमिशन का मौका आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए छह हफ्ते

नीट यूजी रिजल्ट में यूपी अव्वल, राजस्थान और महाराष्ट्र दूसरे-तीसरे स्थान पर

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में उत्तर प्रदेश ने देशभर में बाजी मारी है। राज्य से सबसे अधिक 1,70,770 उम्मीदवारों ने मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा क्वालीफाई की है। इसके बाद राजस्थान से 1,33,140 और महाराष्ट्र से 1,07,304 अभ्यर्थी सफल रहे।

NEET UG 2026 Results: UP Leads, Rajasthan and Maharashtra Follow


Published: 17:41pm, 17 Jul 2026

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में उत्तर प्रदेश ने देशभर में बाजी मारी है। राज्य से सबसे अधिक 1,70,770 उम्मीदवारों ने मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा क्वालीफाई की है। इसके बाद राजस्थान से 1,33,140 और महाराष्ट्र से 1,07,304 अभ्यर्थी सफल रहे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार करीब 20 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया है। रिजल्ट के बाद अब मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

राज्यवार परिणामों में बिहार से 68,968, कर्नाटक से 65,901, तमिलनाडु से 61,306, पश्चिम बंगाल से 52,746 और केरल से 51,782 उम्मीदवार सफल हुए। गुजरात से 38,146 और तेलंगाना से 38,026 अभ्यर्थियों ने परीक्षा क्वालीफाई की। लक्षद्वीप से सबसे कम 43 उम्मीदवार सफल रहे।

सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं शामिल हैं। कैटेगरी के अनुसार ओबीसी-एनसीएल वर्ग से सबसे ज्यादा 5.12 लाख उम्मीदवार क्वालीफाई हुए। सामान्य वर्ग से 2.91 लाख, एससी से 1.59 लाख, ईडब्ल्यूएस से 95,026 और एसटी वर्ग से 63,716 अभ्यर्थी सफल रहे।नीट यूजी 2026 परीक्षा 21 जून को देश और विदेश के विभिन्न शहरों में 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। एनटीए के अनुसार परिणाम समय पर जारी किया गया, ताकि काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जा सके।

Jitendra