दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए रोजगार का बेहतरीन अवसर आया है। यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) ने दो अलग-अलग भर्ती अभियानों के तहत बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
19एम अकेडमी में वर्क फ्रॉम होम इंटर्नशिप
सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट पद के लिए छह महीने की ट्रेनिंग आधारित वर्क फ्रॉम होम इंटर्नशिप का अवसर दिया है। इंटर्नशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा प्रदर्शन के आधार पर 10,000 रुपये प्रतिमाह तक इंसेंटिव भी दिया जाएगा।
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) मिलने का मौका मिलेगा, जिसके बाद सालाना 4 लाख से 6 लाख रुपये तक का पैकेज मिल सकता है।
इस भूमिका में उम्मीदवारों को संभावित छात्रों से संपर्क करना, उनकी शैक्षणिक जरूरतों को समझना, 19एम अकेडमी के प्रोग्राम की जानकारी देना, एडमिशन प्रक्रिया में सहायता करना, नियमित फॉलो-अप करना और निर्धारित लक्ष्य पूरे करना होगा।
PlanetSpark में फुल–टाइम नौकरी
सीपीसी ने PlanetSpark में बिजनेस डेवलपमेंट काउंसलर पद के लिए भी आवेदन मांगे हैं। यह गुरुग्राम स्थित फुल-टाइम जॉब है। इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के नियमित ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
ट्रेनिंग अवधि के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 21,428 रुपये प्रतिमाह के साथ इंसेंटिव मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 4.1 लाख रुपये वार्षिक फिक्स्ड सैलरी और 2.4 लाख रुपये तक वेरिएबल पे दिया जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय भूमिका मिलने पर 4.8 लाख रुपये वार्षिक फिक्स्ड सैलरी और 2.4 लाख रुपये तक वेरिएबल पे मिलेगा।
इस पद पर उम्मीदवारों को छात्रों और अभिभावकों को PlanetSpark के कम्युनिकेशन स्किल्स प्रोग्राम की जानकारी देना, उनकी जरूरत के अनुसार उपयुक्त कोर्स सुझाना और एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने तक मार्गदर्शन करना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन दोनों अवसरों के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के नियमित ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी कार्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र तथा यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र आवेदन करने के पात्र हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल द्वारा उपलब्ध कराए गए रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।


