Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

CERT-In में साइंटिस्ट-बी के 133 पदों पर भर्ती, बिना अनुभव मिलेगा मौका

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत कार्यरत इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने साइंटिस्ट-बी के 133 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती विशेष रूप से उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो बिना किसी कार्य अनुभव के सरकारी वैज्ञानिक पद पर करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Published: 12:10pm, 16 Jul 2026

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत कार्यरत इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने साइंटिस्ट-बी के 133 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती विशेष रूप से उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो बिना किसी कार्य अनुभव के सरकारी वैज्ञानिक पद पर करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत 83 पद कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी, 25 पद डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा 25 पद इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ वैध GATE 2024, 2025 या 2026 स्कोर अनिवार्य है। एमसीए अभ्यर्थी भी कंप्यूटर साइंस श्रेणी में आवेदन के पात्र हैं।

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। पहले GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद इंटरव्यू आयोजित होगा। अंतिम मेरिट में GATE स्कोर का 60 प्रतिशत और इंटरव्यू का 40 प्रतिशत वेटेज रहेगा।

चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-10 वेतनमान (₹56,100–₹1,77,500) के तहत नियुक्ति मिलेगी। विभिन्न भत्तों को मिलाकर शुरुआती मासिक वेतन लगभग ₹1 लाख तक हो सकता है। सबसे बड़ी राहत यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन के समय फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, GATE स्कोरकार्ड तथा शैक्षणिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। यह भर्ती साइबर सुरक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है।

Jitendra