Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

विदेश से MBBS करने वालों का FMGE रिजल्ट घोषित, 5 हजार से ज्यादा उम्मीदवार हुए सफल

NBEMS ने FMGE जून 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में 37,448 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें 5,086 सफल रहे। स्कोरकार्ड 16 जुलाई 2026 से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

FMGE June 2026 Scorecards to Be Available from July 16


Published: 13:05pm, 08 Jul 2026

विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS ने FMGE जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा 28 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

जारी परिणाम के अनुसार इस बार कुल 37,448 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 5,086 उम्मीदवार सफल हुए, जबकि 31,645 उम्मीदवार परीक्षा पास नहीं कर सके। वहीं 1,148 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।

NBEMS के अनुसार उम्मीदवारों का व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 16 जुलाई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से केवल 6 महीने तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसके बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का अवसर नहीं मिलेगा।

उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि वेबसाइट से डाउनलोड किया गया स्कोरकार्ड FMGE पास सर्टिफिकेट का विकल्प नहीं है। मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण के लिए पास सर्टिफिकेट जरूरी होगा। यह प्रमाणपत्र पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही व्यक्तिगत रूप से दिया जाएगा। पास सर्टिफिकेट वितरण का शेड्यूल अलग से NBEMS वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

बोर्ड ने बताया कि परीक्षा के प्रश्नों और उत्तर कुंजी की विशेषज्ञों से जांच कराई गई थी। जिन प्रश्नों में तकनीकी त्रुटि थी, उनके अंक सभी उम्मीदवारों को दिए गए।

Jitendra