Trending News

राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष

पंजाब में एससी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन शुरू, 15 नवंबर तक करें अप्लाई

पंजाब सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है

Published: 15:49pm, 06 Jul 2026

पंजाब सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति (SC) के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक छात्र 15 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने योजना की घोषणा करते हुए कहा कि पात्र विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करना चाहिए ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी योग्य छात्र की पढ़ाई बीच में न रुके।

सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर छात्र 30 नवंबर 2026 तक उसमें सुधार कर सकेंगे।

राज्य सरकार ने सभी पात्र अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिल सके।

YuvaSahakar Desk