Trending News

आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू, ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार 19KG वाला LPG कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, घटे 183 रुपये केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने FCRA 2.0 पोर्टल एवं e-OCI कार्ड का शुभारंभ किया दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट जनरल धीरज सेठ बने भारत के 31वें सेना प्रमुख 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, तीन सप्ताह तक चलने की संभावना आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू, ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार 19KG वाला LPG कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, घटे 183 रुपये केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने FCRA 2.0 पोर्टल एवं e-OCI कार्ड का शुभारंभ किया दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट जनरल धीरज सेठ बने भारत के 31वें सेना प्रमुख 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, तीन सप्ताह तक चलने की संभावना

जून में GST कलेक्शन 13.9% बढ़कर ₹1.94 लाख करोड़ के पार

जून में GST कलेक्शन के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा

Published: 14:51pm, 01 Jul 2026

देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST कलेक्शन में जून महीने में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून में सकल GST कलेक्शन सालाना आधार पर 13.9 प्रतिशत बढ़कर ₹1,94,812 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹1,71,105 करोड़ था।

कुल सकल GST संग्रह में केंद्रीय GST यानी CGST की हिस्सेदारी ₹37,376 करोड़ रही, जबकि राज्य GST यानी SGST से ₹45,116 करोड़ प्राप्त हुए। वहीं, IGST का संग्रह ₹1,12,320 करोड़ रहा, जिसमें आयात GST से प्राप्त ₹60,038 करोड़ भी शामिल हैं।

जून में GST रिफंड में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सरकार ने ₹32,436 करोड़ का रिफंड जारी किया, जो पिछले साल के ₹25,121 करोड़ की तुलना में 29.1 प्रतिशत अधिक है। रिफंड घटाने के बाद जून में शुद्ध GST कलेक्शन ₹1,62,377 करोड़ रहा, जो जून 2025 के ₹1,45,984 करोड़ से 11.2 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के दौरान सकल GST संग्रह ₹6,31,699 करोड़ रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹5,82,542 करोड़ था। इस तरह पहली तिमाही में GST कलेक्शन में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस अवधि में ₹91,482 करोड़ का रिफंड जारी हुआ, जिसके बाद शुद्ध GST संग्रह ₹5,40,218 करोड़ रहा।

जून में GST कलेक्शन के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा। इसके बाद गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश का स्थान रहा।

YuvaSahakar Desk