Trending News

आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू, ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार 19KG वाला LPG कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, घटे 183 रुपये केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने FCRA 2.0 पोर्टल एवं e-OCI कार्ड का शुभारंभ किया दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट जनरल धीरज सेठ बने भारत के 31वें सेना प्रमुख 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, तीन सप्ताह तक चलने की संभावना आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू, ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार 19KG वाला LPG कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, घटे 183 रुपये केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने FCRA 2.0 पोर्टल एवं e-OCI कार्ड का शुभारंभ किया दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट जनरल धीरज सेठ बने भारत के 31वें सेना प्रमुख 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, तीन सप्ताह तक चलने की संभावना

ओडिशा की कक्षा 5 की किताब में छपा ‘निंबूड़ा’ गाना, मचा विवाद

पूरा मामला ओडिशा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली पांचवीं कक्षा की अंग्रेजी पुस्तक से जुड़ा है

Published: 10:44am, 01 Jul 2026

ओडिशा में सरकारी स्कूलों की कक्षा 5 की अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक में हुई बड़ी गलती ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुस्तक में मशहूर बॉलीवुड गीत ‘निंबूड़ा निंबूड़ा’ के बोल छप जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस चूक को लेकर हैरानी जता रहे हैं, जबकि शिक्षा विशेषज्ञों ने इसे गंभीर लापरवाही बताया है।

पूरा मामला ओडिशा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली पांचवीं कक्षा की अंग्रेजी पुस्तक से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि पुस्तक के एक अध्याय में वर्ष 1999 की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का लोकप्रिय गीत ‘निंबूड़ा निंबूड़ा’ लगभग हूबहू प्रकाशित हो गया। यह गीत मूल रूप से राजस्थानी लोकगीत पर आधारित है और फिल्म में ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था। गलती सामने आने के बाद सवाल उठने लगे कि पाठ्यपुस्तक की समीक्षा और प्रकाशन प्रक्रिया के दौरान यह चूक कैसे नजरअंदाज हो गई।

मामला सरकार तक पहुंचने के बाद राज्य के स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने कहा कि ऐसी गलतियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश पर पाठ्यपुस्तकों में पाई गई त्रुटियों की जांच के लिए एक समिति बनाई गई थी। समिति ने मामले की जांच की और जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आई, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

मंत्री ने कहा कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए संशोधित और त्रुटिरहित पाठ्यपुस्तकें सभी सरकारी स्कूलों में भेजी जाएंगी। शिक्षकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल संशोधित पुस्तकों का उपयोग करें और छात्रों को सही सामग्री पढ़ाएं।

शिक्षाविदों का कहना है कि प्राथमिक कक्षाओं की किताबों में ऐसी गलती बेहद गंभीर है, क्योंकि बच्चे पाठ्यपुस्तक में लिखी बातों को सही मानते हैं। ऐसे में पाठ्य सामग्री को अंतिम रूप देने से पहले कई स्तरों पर जांच जरूरी है।

YuvaSahakar Desk