Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

नौजवान युवाओं को भारतीय सेना व पुलिस में रोजगार के अवसर दिलाएगी PARTH योजना

यह योजना विशेष रूप से उन युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो भारतीय सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में शामिल होना चाहते हैं। इसके तहत युवाओं को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें शारीरिक फिटनेस और लिखित परीक्षा की तैयारी शामिल होगी।

Testing Description


Published: 16:32pm, 10 Jan 2025

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में युवाओं को पुलिस, सेना, पैरा मिलिट्री में भर्ती की तैयारी कराने के उद्देश्य से एक नई योजना की शुरुआत की है। पुलिस आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एंड हुनर (PARTH) नाम की इस योजना का प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
राज्य स्तरीय युवा उत्सव के समापन समारोह के दौरान PARTH की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे युवाओं के लिए रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण बताया।

पार्थ योजना के अंतर्गत युवाओं के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, जो संभाग स्तरीय रहेगा। इसमें उन्हें शारीरिक दक्षता (फिजीकल टेस्ट), लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि) एवं व्यक्तित्व विकास के लिए एक्सपर्ट ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग सेंटर का संचालन संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी करेंगे। इसके लिए ग्रामीण युवा समन्वयक और विभागीय कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जाएगा। भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की योजना स्ववित्त पोषित होगी। इसके लिए प्रशिक्षणार्थी से प्रतिमाह निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।

PARTH योजना के बारे में मध्य प्रदेश के खेल एंव युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि इस योजना की मदद से प्रदेश के नौजवान युवाओं में देशभक्ति की भावना जाग्रत की जाएगी। परिणाम स्वरुप मध्यप्रदेश के युवा भारतीय सेना व पुलिस जैसी देशभक्ति वा ली नौकरियों में बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे। इसका नतीजा यह होगा कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। PARTH योजना से सक्षम युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रशिक्षण देने के लिये प्रशिक्षण योजना संभाग स्तर पर संचालित की जायेगी।

युवाओं को प्रशिक्षण पाने के लिए देना होगा शुल्क

इस योजना के तहत खेल विभाग के संभाग स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को प्रशिक्षण लेने के लिए एक निश्चित फीस का भुगतान करना होगा। यह फीस युवाओं की भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयारियो का एक हिस्सा होगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार एक युवा पोर्टल विकसित करने की योजना बना रही है। जिसके माध्यम से युवा इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से योजना की पूरी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, प्रशिक्षण केंद्र की सूची उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि युवाओं को इस योजना की जानकारी आसानी से ऑनलाइन प्राप्त होती रहे।

Parth Yojana के लाभ

• प्रदेश के युवा इसके जरिए भर्ती से पहले ही शारीरिक फिटनेस और लिखित परीक्षा की तैयारी की पूरी सुविधा प्राप्त कर पाएंगे। जिससे वह भर्ती के लिए दिए जाने वाले फिटनेस और लिखित परीक्षा को बिना किसी नकारात्मक सोच के दे सकेंगे

• इस योजना के शुरू होने से भारतीय सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में रोजगार के अवसर भी खुलेंगे

• मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यह ‘पार्थ’ योजना उन युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी जो भारतीय सेवा, पुलिस या अर्धसैनिक बलों में शामिल होना चाहते हैं

• यह योजना न केवल युवाओं को रोजगार प्रदान करने में सहायता करेगी बल्कि उन्हें राष्ट्रीय सेवा में भागीदार बनाने का अवसर भी प्रदान करेगी

• आने वाले समय में यह योजना प्रदेश में बहुत ही लाभकारी साबित होने वाली है क्योंकि इसके जरिए देश सेवा में भाग लेने वाले हजारों नौजवान युवाओं का सपना साकार होगा

प्रशिक्षको की क्या होगी योग्यता ?

• शारीरिक दक्षता हेतु निश्चित मानदेय पर रखे जाने वाले प्रशिक्षक की न्यूनतम अर्हता बीपीएड/बीपीई/एनआईएस डिप्लोमा होनी चाहिए एवं राज्य स्तर का एथलेटिक खेल का खिलाड़ी होना ज़रूरी है

• लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि) और व्यक्तित्व विकास के लिये विषय विशेषज्ञ शासकीय/अर्द्धशासकीय शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी की सेवाएं पार्ट टाइम ली जाएंगी

• स्थानीय स्तर पर विषय विशेषज्ञ की सेवाएं शासकीय/अर्द्ध शासकीय शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के अलावा अन्य योग्य व्यक्ति की सेवाएं लेने का निर्णय खिलाड़ी प्रशिक्षक कल्याण समिति लेगी

Parth Yojana Registration के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे ?

सरकार द्वारा इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इस पोर्टल की सहायता से इच्छुक युवा इस योजना में आवेदन कर सकेंगे। अभी युवाओं को आवेदन करने के लिए इस पोर्टल के विकसित होने तक का इंतजार करना होगा। जब सरकार इस योजना का पोर्टल विकसित कर देगी तब आप इस योजना में आवेदन कर सकेंगे।

YuvaSahakar Desk

Recent Post