नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को आयोजित NEET UG 2026 री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है तो उसे ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
NTA के अनुसार, प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 25 जून से 28 जून 2026 तक रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज या प्रमाण भी अपलोड करना अनिवार्य होगा।
ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर “Answer Key Challenge for NEET (UG) – 2026 Re-Examination” लिंक पर क्लिक करें। अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें। संबंधित प्रश्न का चयन कर NCERT या अन्य मानक पुस्तकों के आधार पर प्रमाण अपलोड करें। इसके बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान कर अपनी आपत्ति सबमिट कर दें।
आपत्ति शुल्क
NEET UG 2026 री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क सामान्य तौर पर नॉन-रिफंडेबल रहेगा। हालांकि, यदि विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो उस प्रश्न के लिए जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी।
NTA ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार केवल एक बार ही आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। अंतिम सबमिशन के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि भुगतान करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।


