Trending News

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, हजारों लोगों के मरने की आशंका भारत आज गुरुग्राम में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा स्कूलों में 9वीं कक्षा से ही पढ़ाया जाएगा 'इमरजेंसी' का इतिहास, NCERT ने शिक्षा नीति में किया बदलाव पीएम मोदी ने ओडिशा में इंटरनेशनल खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया NCERT ने नकली किताबों को लेकर जारी की एडवाइजरी, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सतर्क रहने की अपील वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, हजारों लोगों के मरने की आशंका भारत आज गुरुग्राम में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा स्कूलों में 9वीं कक्षा से ही पढ़ाया जाएगा 'इमरजेंसी' का इतिहास, NCERT ने शिक्षा नीति में किया बदलाव पीएम मोदी ने ओडिशा में इंटरनेशनल खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया NCERT ने नकली किताबों को लेकर जारी की एडवाइजरी, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सतर्क रहने की अपील

नीट जांच के घेरे में PMCH के 88 MBBS छात्र, स्वास्थ्य विभाग ने मांगी पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पीएमसीएच प्रशासन ने सभी एमबीबीएस छात्रों को परीक्षा के दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कॉलेज परिसर में रहने का आदेश दिया था

Published: 14:46pm, 25 Jun 2026

नीट-यूजी 2026 में कथित ‘स्कॉलर गैंग’ की सेंधमारी के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) के 88 एमबीबीएस छात्र जांच के दायरे में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन छात्रों की पूरी जानकारी पीएमसीएच प्रशासन से मांगी थी, जिसे कॉलेज ने उपलब्ध करा दिया है। सूची में वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 बैच के छात्र शामिल हैं। सभी छात्रों के रोल नंबर और नामांकन संबंधी विवरण भी विभाग को भेज दिए गए हैं।

इन छात्रों पर संदेह इसलिए जताया जा रहा है क्योंकि 21 जून को आयोजित नीट-यूजी 2026 के दौरान वे कॉलेज परिसर में मौजूद नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पीएमसीएच प्रशासन ने सभी एमबीबीएस छात्रों को परीक्षा के दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कॉलेज परिसर में रहने का आदेश दिया था। इसके लिए कॉलेज प्राचार्य ने एक विशेष सेमिनार भी आयोजित किया था, लेकिन इसके बावजूद कई छात्र अनुपस्थित रहे।

पीएमसीएच सूत्रों के अनुसार सबसे अधिक 2024 बैच के 39 छात्र और 2023 बैच के 19 छात्र उस दिन गैरहाजिर थे। अधिकांश छात्रों ने अनुपस्थिति का कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बताया। कॉलेज प्रशासन ने सभी संबंधित छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

अब पीएमसीएच प्रशासन छात्रों के अभिभावकों से भी संपर्क करेगा। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर अभिभावकों को छात्रों की अनुपस्थिति की जानकारी दी जाएगी और उन्हें नोटिस भी भेजा जाएगा। विभाग ने छात्रों के नामांकन से जुड़ी पीडीएफ फाइल और अनुपस्थिति का पूरा रिकॉर्ड भी मांगा है। मामले की जांच जारी है और स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रकरण पर कड़ी नजर बनाए हुए है

YuvaSahakar Desk