Trending News

UPSSSC ने जारी किया कृषि प्राविधिक सहायक का रिजल्ट, 3446 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, धूप से सीधे तूफान तक, 15 डिग्री तक गिरा तापमान उत्तर प्रदेश में अवैध इमारतों में चल रहे कोचिंग सेंटर्स पर योगी सरकार का एक्शन, 84 संस्थान सील CUET UG Result: दिल्ली की देविना गहलोत बनीं ऑल इंडिया टॉपर, 3 विषय में मिले 100 पर्सेंटाइल लियोनेल मेसी फीफा फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोहित शर्मा, विजय अमृतराज, ममूटी, सतीश शाह और अलका याग्निक समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया केंद्र सरकार ने FCRA में धर्मांतरण को धार्मिक माने जाने की लिस्ट से बाहर किया UPSSSC ने जारी किया कृषि प्राविधिक सहायक का रिजल्ट, 3446 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, धूप से सीधे तूफान तक, 15 डिग्री तक गिरा तापमान उत्तर प्रदेश में अवैध इमारतों में चल रहे कोचिंग सेंटर्स पर योगी सरकार का एक्शन, 84 संस्थान सील CUET UG Result: दिल्ली की देविना गहलोत बनीं ऑल इंडिया टॉपर, 3 विषय में मिले 100 पर्सेंटाइल लियोनेल मेसी फीफा फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोहित शर्मा, विजय अमृतराज, ममूटी, सतीश शाह और अलका याग्निक समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया केंद्र सरकार ने FCRA में धर्मांतरण को धार्मिक माने जाने की लिस्ट से बाहर किया

CA इंटरमीडिएट में शार्दुल बने ऑल इंडिया टॉपर, महज 8.47% अभ्यर्थी हुए सफल

CA इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी अब CA फाइनल की ओर बढ़ेंगे और आर्टिकलशिप व प्रोफेशनल ट्रेनिंग के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे

Published: 15:19pm, 24 Jun 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में से एक है। दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले 33,304 अभ्यर्थियों में से केवल 2,820 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इस प्रकार कुल पास प्रतिशत मात्र 8.47 प्रतिशत रहा।

इस बार डोंबिवली के शार्दुल शेखर विचारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। उन्होंने 600 में से 531 अंक प्राप्त किए, जो 88.50 प्रतिशत हैं। कोच्चि के अभिनव सतीश 530 अंकों (88.33 प्रतिशत) के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मुंबई के तीर्थ जैन ने 519 अंक (86.50 प्रतिशत) हासिल कर तीसरी रैंक प्राप्त की।

CA इंटरमीडिएट

ICAI के आंकड़ों के अनुसार, ग्रुप-I में 91,237 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 9,350 सफल रहे। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 10.25 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, ग्रुप-II में 64,381 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 10,372 उम्मीदवार पास हुए। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 16.11 प्रतिशत रहा।

परीक्षाएं संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की गई थीं। ग्रुप-I की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई 2026 को, जबकि ग्रुप-II की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई 2026 को संपन्न हुई थीं।

उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

CA इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी अब CA फाइनल की ओर बढ़ेंगे और आर्टिकलशिप व प्रोफेशनल ट्रेनिंग के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। बेहद कम सफलता दर के बीच यह उपलब्धि न केवल टॉपर्स की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा भी है कि सही रणनीति, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

YuvaSahakar Desk