Trending News

NEET UG री-एग्जाम से पहले अलर्ट मोड में केंद्र सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ओडिशा में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, क्लास 1 से 8 की नई किताबों में मिलीं 1,678 गलतियां दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हर स्कूल का होगा POCSO ऑडिट, बनानी होगी चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट भारत और ब्रिटेन का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू, G7 में मोदी- स्टार्मर ने इसकी घोषणा की अमेरिका-ईरान के बीच 14 सूत्रीय शांति समझौते पर ट्रंप ने पेरिस में हस्ताक्षर किए NEET UG री-एग्जाम से पहले अलर्ट मोड में केंद्र सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ओडिशा में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, क्लास 1 से 8 की नई किताबों में मिलीं 1,678 गलतियां दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हर स्कूल का होगा POCSO ऑडिट, बनानी होगी चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट भारत और ब्रिटेन का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू, G7 में मोदी- स्टार्मर ने इसकी घोषणा की अमेरिका-ईरान के बीच 14 सूत्रीय शांति समझौते पर ट्रंप ने पेरिस में हस्ताक्षर किए

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027: भारत का बढ़ता दबदबा, IIT दिल्ली देश में टॉप पर

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IIT दिल्ली ने एक बार फिर देश में पहला स्थान हासिल किया है और ग्लोबल स्तर पर 118वीं रैंक प्राप्त की है

Published: 11:37am, 18 Jun 2026

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इस बार भारत के 52 विश्वविद्यालयों और संस्थानों को इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में जगह मिली है, जिससे भारत दुनिया का पांचवां सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला उच्च शिक्षा सिस्टम बन गया है।

इस रैंकिंग में IIT दिल्ली ने एक बार फिर देश में पहला स्थान हासिल किया है और ग्लोबल स्तर पर 118वीं रैंक प्राप्त की है। यह प्रदर्शन पिछले वर्ष (123वीं रैंक) की तुलना में सुधार दर्शाता है और इसे अब तक किसी भारतीय संस्थान की सबसे मजबूत वैश्विक उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है। IIT दिल्ली लगातार देश का शीर्ष तकनीकी संस्थान बना हुआ है।

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और जामिया मिलिया इस्लामिया जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने भी अपनी स्थिति मजबूत की है। DU ने 328वीं रैंक से सुधार करते हुए 322वीं रैंक हासिल की है। वहीं JNU ने भी सुधार दर्ज करते हुए वैश्विक स्तर पर 558वें से 555वें स्थान पर पहुंचकर अपनी अकादमिक पहचान को और मजबूत किया है।

भारत के टॉप संस्थानों में IIT बॉम्बे (134), IIT मद्रास (197), IISc बेंगलुरु (211), IIT खड़गपुर (222), IIT कानपुर (272), IIT रुड़की (332), IIT गुवाहाटी (344) और अन्ना यूनिवर्सिटी (383) भी शामिल हैं।

QS रैंकिंग के अनुसार वैश्विक शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में MIT, स्टैनफोर्ड, इंपीरियल कॉलेज लंदन, ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड, कैम्ब्रिज, कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, UCL, ETH ज्यूरिख और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर शामिल हैं।

भारत का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि देश का उच्च शिक्षा क्षेत्र तेजी से रिसर्च, रोजगार क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के मामले में आगे बढ़ रहा है।

YuvaSahakar Desk