Trending News

विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोला सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोला सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल

सीएम धामी ने 221 नवचयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है

Published: 17:29pm, 09 Jun 2026

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के माध्यम से विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग के नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, समर्पण और संघर्ष का स्वर्णिम क्षण बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के चेहरे पर दिखाई देने वाली खुशी इस बात का प्रमाण है कि सरकार सही दिशा में कार्य कर रही है। राज्य के युवा न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नई स्टार्टअप नीति राज्य में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और युवा प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आर्थिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। सरकार की इन पहलों से युवा अपने भविष्य और सपनों को लेकर पहले से अधिक आश्वस्त और आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

YuvaSahakar Desk