Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

भारत ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराया, अंडर 18 महिला एशिया कप हॉकी में जीता कांसा

भारत के लिए संदीपा, स्वीटी व नौशीन नाज ने दागा एक-एक गोल। पूरे टूर्नामेंट में नौशीन नाज ने सबसे ज्यादा 12 गोल किए।

कप्तान स्वीटी कुजूर, संदीपा कुमारी, नौशीन नाज, गीताश्री नामी जैसी तेज तर्रार स्ट्राइकर की चौकड़ी के बूते भारत ने कलात्मक हॉकी की बानगी पेश करते हुए दक्षिण कोरिया को  शनिवार को महिला अंडर 18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में 3-0 से हरा अपना अभियान कांस्य पदक जीत कर खत्म किया। भारत ने दक्षिण कोरिया को पूल मैच में 3-1 से हराने के बाद उससे कांस्य पदक का मुकाबला जीत कर अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी। भारत पूरे टूर्नामेंट में बस एक मैच सेमीफाइनल के रूप में चीन से निर्धारित समय में दो दो की बरबारी के बाद शूटआउट में 1-3से हारी।

भारत की अंडर 18 महिला हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद उनके खेल में कोच पूर्व ओलंपियन रानी रामपाल के मार्गदर्शन की छाप साफ नजर आई। भारत की लड़कियों ने हॉकी की कलाकारी के साथ बढ़िया रिटैकलिंग और गेंद को अपने कब्जे में करने की कला के साथ जवाबी हमले बोलने का भी दम खूब दिखाया।

भारत के लिए शुरू के तीन क्वॉर्टर में मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गई स्ट्राइकर संदीपा कुमारी, कप्तान स्वीटी कुजूर और नौशीन नाज ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ एक एक गोल किया। भारत को मैच में नौ और दक्षिण कोरिया को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी टीम इन्हें गोल में नहीं बदल पाई। भारत को चौथे और आखिरी क्वॉर्टर में एक के बाद एक चार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन उसकी खिलाड़ियों की इसे इनडायरेक्ट गोल में बदलने की कोशिश नाकाम रही।

संदीपा कुमारी ने पहले क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। कप्तान स्वीटी कुजूर ने संदीपा और नौशीन के बनाए अभियान पर डी के भीतर गेंद संभाल गोल कर भारत को दूसरे क्वॉर्टर के पहले ही 2-0 से आगे कर दिया। दक्षिण कोरिया को शुरू के दो कवॉर्टर में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारत की रक्षापंक्ति, खासतौर पर गोलरक्षक महक परिहार ने बेहतरीन बचाव कर सभी को नाकाम कर दिया। भारत को हाफ टाइम से पहले एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह इसका लाभ नहीं उठा सका।

नौशीन नाज, कप्तान स्वीटी कुजूर और संदीपा ने तीसरे क्वॉर्टर में आक्रामक हॉकी खेलनी जारी रखी। नौशीन ने तीसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। भारत ने इसके बाद भी बराबर दबदबा बनाए रखा लेकिन उसकी और गोल करने की कोशिश नाकाम रही।

नौशीन नाज ने भारत के लिए दागे सबसे ज्यादा 12 गोल

नौशीन नाज ने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 12 गोल किए। इनमें से दस मैदानी तथा एक गोल पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। कप्तान स्वीटी कुजूर व गीताश्री नामी ने पांच पांच, ड्रैग फ्लिकर प्रियंका मिंज ने तीन, किरण एक्का, संगीता कुमारी, रुति कुमारी ने दो दो तथा दिया, पुष्पा मांझी, रश्मीन कौर, नैंसी सरोहा ने एक एक गोल किया।

YuvaSahakar Team

Recent Post