Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

भारतीय नौसेना अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026: डिप्लोमा धारकों के लिए बड़ा मौका, आवेदन 5 जून से शुरू

इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों

Published: 12:12pm, 05 Jun 2026

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए INET 2/2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए निकाली गई है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2026 से शुरू होकर 29 जून 2026 शाम 5 बजे तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विशेष रूप से डिप्लोमा धारक तकनीकी युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को अग्निपथ योजना के तहत भारतीय नौसेना में सेवा करने का मौका मिलेगा।

इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों और साथ ही AICTE से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा भी 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा किया हो। उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 157 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है और शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत 1.6 किलोमीटर की दौड़ को 6 मिनट 30 सेकंड में पूरा करना अनिवार्य होगा।

अग्निपथ योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को चार वर्षों की सेवा अवधि में वेतन वृद्धि के साथ मासिक पैकेज दिया जाएगा, जो पहले वर्ष में 30 हजार रुपये से शुरू होकर चौथे वर्ष में 40 हजार रुपये तक पहुंचता है। इसमें से लगभग 70 प्रतिशत राशि उम्मीदवारों को इन-हैंड वेतन के रूप में प्राप्त होगी, जबकि शेष राशि सेवा निधि कोष में जमा की जाएगी, जो सेवा पूर्ण होने पर एकमुश्त प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें सबसे पहले भारतीय नौसेना प्रवेश परीक्षा INET आयोजित होगी, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच और अंत में राज्यवार मेरिट सूची के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। इस भर्ती को लेकर उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और तकनीकी डिप्लोमा धारकों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

YuvaSahakar Desk