दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (कंप्यूटर साइंस), विशेष शिक्षक, तकनीकी सहायक, फिटर, लिफ्ट ऑपरेटर और विद्युत पर्यवेक्षक/उप निरीक्षक जैसे कई पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
DSSSB द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती कई तकनीकी और शिक्षण पदों के लिए की जाएगी। जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय जैसे बायोलॉजी, केमिस्ट्री या फिजिक्स में M.Sc. डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं TGT (कंप्यूटर साइंस) पद के लिए BCA, कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन, B.Tech (CS/IT) या DOEACC ‘A’ लेवल कोर्स की योग्यता मांगी गई है।
विशेष शिक्षक (Primary) पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ दो वर्षीय स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा (D.Ed) या RCI मान्यता प्राप्त कोर्स और CTET (Primary) भी अनिवार्य किया गया है। IT असिस्टेंट पद के लिए 12वीं पास के साथ 8000 KDPH की टाइपिंग स्पीड जरूरी होगी।
विद्युत पर्यवेक्षक पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या ग्रेजुएशन और संबंधित कार्य अनुभव आवश्यक है। वहीं फिटर पद के लिए संबंधित ट्रेड जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन में ITI सर्टिफिकेट मांगा गया है। लिफ्ट ऑपरेटर पद के लिए ITI या संबंधित तकनीकी कोर्स के साथ आवश्यक अनुभव भी मांDSSSBगा जा सकता है।
आयु सीमा की बात करें तो ग्रुप ‘C’ पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं ग्रुप ‘B’ पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। फिटर ग्रेड-II पद के लिए आयु सीमा 20 से 32 वर्ष और लिफ्ट ऑपरेटर के लिए 18 से 37 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से SBI e-Pay के जरिए जमा करना होगा। सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। वहीं महिला उम्मीदवारों, SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रहेगा।
ऐसे करें आवेदन?
- DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “New Registration/Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- यूजर ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
- फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद Final Submit पर क्लिक करें।


