Trending News

पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट से मंजूरी, दोषियों को 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के हाथों जूस पीकर तोड़ा अनशन सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक और मंडी हाउस पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा भारत में ही टीम इंडिया बनेगी मेहमान, अफगानिस्तान दिल्ली में करेगा तीन टी20 मैचों की मेजबानी पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट से मंजूरी, दोषियों को 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के हाथों जूस पीकर तोड़ा अनशन सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक और मंडी हाउस पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा भारत में ही टीम इंडिया बनेगी मेहमान, अफगानिस्तान दिल्ली में करेगा तीन टी20 मैचों की मेजबानी

UPSSSC Lower PCS 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 18 जून तक करें अप्लाई

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये रखा गया है

Published: 16:15pm, 29 May 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा यानी UPSSSC Lower PCS 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 29 मई से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित की गई है, जबकि उम्मीदवार 25 जून तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास PET-2025 परीक्षा का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये रखा गया है। शुल्क जमा किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Lower PCS 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

YuvaSahakar Desk

Recent Post