Trending News

आज लोकसभा में पेश होगा पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल आज लोकसभा में पेश होगा पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

राजस्थान लोक सेवा आयोग में 371 APO पदों पर भर्ती

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है

Published: 12:07pm, 29 May 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जून 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

आयोग ने भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख भी घोषित कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर 2026 को प्रस्तावित किया गया है। चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित होगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल रहेगी।

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आयोग ने बताया कि यह पद पहले वर्ष 2024 में विज्ञापित किए गए थे और उसके बाद कोई नया विज्ञापन जारी नहीं किया गया। इसी कारण अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।

परीक्षा शुल्क की बात करें तो सामान्य (अनारक्षित) वर्ग और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर ओबीसी, एमबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपए शुल्क तय किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। OTR के दौरान अभ्यर्थी को अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी परीक्षा की जानकारी तथा आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक पहचान पत्र का विवरण और दस्तावेज अपलोड करना होगा।

OTR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी सिटीजन एप में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से अपने OTR नंबर के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एक बार OTR प्रोफाइल बनने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।

YuvaSahakar Desk