Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

CUET UG 2026 की परीक्षा तारीख में हुआ बड़ा बदलाव, एडमिट जल्द करें डाउनलोड

इसके साथ ही NTA ने 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं

Published: 11:25am, 28 May 2026

NTA ने बकरीद के कारण स्थगित की गई CUET UG 2026 परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं टाल दी गई थीं, वे अब आधिकारिक CUET वेबसाइट पर जाकर नई परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।

NTA द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार स्थगित परीक्षाएं अब 31 मई, 6 जून और 7 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी। इन तिथियों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक कार्यक्रम ध्यानपूर्वक जांच लें और आगे की घोषणाओं पर नजर बनाए रखें।

इसके साथ ही NTA ने 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। एजेंसी ने बताया कि 6 जून और 7 जून को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।

उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

CUET UG Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

CUET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे “CUET UG Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Application Number और Password दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

YuvaSahakar Desk